HomeTrendingतेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला

-

तीन किलोमीटर तक बाइक को घसीटते हुए ले गया, रगड़ से लगी आग


अलीगढ़। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक वाले को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक चला रहा उछलकर शख्स दूर जा गिरा। उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि गाड़ी पहिए के नीचे आ गई। लोग देखते ही शोर मचाने लगे। ट्रक ड्राइवर गाड़ी रोकने की बजाए तेजी से भागने लगा। गाड़ी पहिए के अगले हिस्से में फंसी थी। ट्रक ड्राइवर करीब 3 किलोमीटर तक बाइक को घसीटता हुआ ले गया।

हाईवे पर रगड़ की वजह से बाइक में भीषण आग लग गई। वह पूरी तरह जल गई। ट्रक ड्राइवर गाड़ी को लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर कुछ लोग गाड़ियां खड़ी कर वीडियो बनाने लगे। जिससे वहां पर जाम लग गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

उसके बाद मडराक और सासनी गेट पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों से घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। लोगों ने पुलिस पर देर से पहुंचने का आरोप लगाते हुए नाराजगी भी जताई। आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने समझाकर शांत कराया। उसके बाद छानबीन में जुट गई। घटना सासनी गेट थाना क्षेत्र में रविवार रात की है।

पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा निवासी मोहम्मद इंतसाब (21) स्क्रैप का काम करते हैं। रविवार रात करीब 9 बजे अपनी बाइक से किसी काम के लिए निकले थे। जैसे ही वह मडराक के आगरा कट से होते हुए हाईवे पर दिल्ली की तरफ मुड़े, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इंतसाब बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद उन्हें पता चला।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक ट्रक के अगले हिस्से में फंस चुकी थी। लोगों ने देखा तो चीखने चिल्लाने लगे। उन्होंने इशारे में बताया कि ट्रक के नीचे बाइक फंसी हुई है। लेकिन ट्रक वाले ने गाड़ी नहीं रोकी। उसने स्पीड बढ़ा दी। गाड़ी को घसीटते हुए लेकर भागने लगे।

रगड़ लगने के कारण बाइक जलने लगी। ट्रक उसे घसीटता हुआ रोरावर थाना क्षेत्र के गोंडा पुल तक करीब 3 किलोमीटर दूर तक ले गया। कुछ दूर चलने के बाद बाइक ट्रक से अलग हो पाई। ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया।

दिल्ली-आगरा हाईवे पर लगा जाम
इस घटना के बाद से दिल्ली-आगरा हाईवे पर लोग गाड़ियां खड़ी कर वीडियो बनाने लगे। जिससे वहां पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही मडराक और सासनी गेट पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों से घटना की जानकारी ली। जाम खुलवाया। इस दौरान लोगों ने पुलिस के देर से पहुंचने पर नाराजगी भी जताई। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। उसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts