HomemausamMeerut Weather News: मेरठ में गर्मी और उमस से प्रभावित हुआ जनजीवन

Meerut Weather News: मेरठ में गर्मी और उमस से प्रभावित हुआ जनजीवन

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। दो दिन पहले जहां बारिश और ओलावृष्टि होने से लोगो को गर्मी से राहत मिली थी तो अब मौसम ने फिर से करवट ले ली है। शुक्रवार को दिन की शुरूआत तेज धूप के साथ हुई, इसके साथ ही उमस का असर भी साथ में ही दिखाई दिया। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है।

 

 

मौसम वैज्ञानिक डॉ यूपी शाही के अनुसार अब रोजाना तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और आने वाले दो दिनों में ही दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार कर जाएगा। इसके साथ ही लू भी अपना प्रकोप दिखाएगी। फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं है जिस से गर्मी से राहत मिल सके।

दो दिन पहले आई बारिश ने गर्मी से तो राहत दी लेकिन आंधी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। देहात के कुछ क्षेत्रों में 24 घंटे बाद तक बिजली सप्लाई ठीक हो पाई। इसके साथ ही पेड़ और यूनिपोल गिरने से कई जगह लोगों को नुकसान का सामना करना पड़ा। वहीं अचानक आए इस मौसम में बदलाव से आम के बागवानों को भी काफी नुकसान झेलना पड़ा। आम और लीची जैसी फसलें पेड़ से टूट गई जिस कारण बागवानों ने जो फसल ली थी अब उनका उसके अनुसार फायदा नहीं होगा।

वहीं भीषण गर्मी को देखते हुए स्वीमिंग पूल में भी लोगों के पंजीकरणों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। इसक साथ ही कुछ अभिभावक भी अपने बच्चों को पूल में भेज रहे हैं उनका कहना है कि इस से न केवल उनको गर्मी से राहत मिलेगी बल्कि वह खेल के साथ कुछ अच्छा और उपयोगी भी सीखेंगे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts