Homeउत्तर प्रदेशMeerut...पिता ने लिया खौफनाक रूप, बेटी पर धारदार हथियार से किया जानलेवा...

…पिता ने लिया खौफनाक रूप, बेटी पर धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला, वजह आई सामने..

-

– प्रेम संबंध से नाराज पिता बना हैवान,

– बेटी पर मीट काटने वाले हथियार से जानलेवा हमला।

– युवती की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती।

– आरोपी पिता मौके से फरार।

– आरोपी पिता की तलाश में जुटी पुलिस।


शारदा रिपोर्टर मेरठ। दौराला थाना क्षेत्र के रुहासा गांव में शुक्रवार सुबह रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। प्रेम संबंध से नाराज एक पिता ने अपनी ही बेटी पर मीट काटने वाले धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतारने की कोशिश की। युवती लहूलुहान हालत में घर के आंगन में तड़पती रही, जबकि आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

 

 

जानकारी के अनुसार, रुहासा गांव निवासी एक व्यक्ति गांव में मीट की दुकान चलाता है। उसकी बेटी का गांव के ही एक युवक से काफी समय से प्रेम संबंध बताया जा रहा है। परिवार इस रिश्ते का विरोध कर रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात युवती अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। शुक्रवार सुबह जब वह वापस घर पहुंची तो घर में विवाद शुरू हो गया।

आरोप है कि गुस्से में पिता ने बेटी पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दौराला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लथपथ युवती को इलाज के लिए मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि आरोपी पिता युवक को फंसाने की साजिश रच रहा था और इसी वजह से उसने यह खौफनाक कदम उठाया। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल है। पुलिस ने आरोपी पिता की तलाश में कई जगह दबिश दी है। अधिकारियों का कहना है कि युवती के बयान और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं अस्पताल में युवती जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts