– अगले साल से नीट की परीक्षा कम्प्यूटर से होगी।
नई दिल्ली। नीट यूजी पेपर लीक को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस वक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। गुरुवार देर रात उन्होंने अपने आवास पर तमाम अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसके बाद शुक्रवार को दोबारा परीक्षा की तारीख का ऐलान किया गया। 3 मई को परीक्षा हुई, 7 मई तक एनटीए को आपत्ति आई। तुरंत चर्चा करके जांच एजेंसियों को मामला सौंपा, राज्यों की एजेंसियों से संपर्क किया। हमने 12 तारीख को परीक्षा को रद्द कर दिया। हम अपना दायित्व मानते हैं और समाधान के लिए रास्ता निकाल रहे हैं।


