Homeउत्तर प्रदेशMeerutजनगणना प्रगणक को मेरठ डीएम ने किया सम्मानित

जनगणना प्रगणक को मेरठ डीएम ने किया सम्मानित

-

– शिक्षामित्र सुबोध ने जनगणना में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, प्रशस्ति पत्र दिया।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ वीके सिंह ने जनगणना कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने वाले प्रगणक सुबोध कुमार को प्रशस्ति-पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सुबोध कुमार प्राथमिक विद्यालय सलाहपुर, विकास क्षेत्र रोहटा में शिक्षामित्र के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने जनगणना ब्लॉक संख्या-184 में 100 प्रतिशत स्व-जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कराया है।

 

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उनके कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में समयबद्ध, जिम्मेदारी एवं पूर्ण दायित्व निर्वहन अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि श्री सुबोध कुमार का कार्य अन्य प्रगणकों के लिए प्रेरणास्रोत है तथा इससे जनगणना कार्य को गति मिलेगी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सुबोध कुमार अन्य प्रगणकों को भी जनगणना कार्य शीघ्र पूर्ण करने हेतु प्रेरित करें तथा आवश्यक सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रगणक को जनगणना कार्य के संबंध में किसी प्रकार की सहायता या मार्गदर्शन की आवश्यकता हो, तो वे उनसे मोबाइल नंबर 8006697623 पर संपर्क कर सकते हैं। जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने एवं शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले अन्य प्रगणकों को भी इसी प्रकार सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, सीडीओ नूपुर गोयल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सूर्यकांत त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts