Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: ई-रिक्शा से बैठक में पहुंचे एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज

मेरठ: ई-रिक्शा से बैठक में पहुंचे एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वैश्विक हालातों को देखते हुए जो अपील जनता से की गई, मेरठ में इसका असर दिखाई देना शुरू हो गया है। बुधवार को विकास भवन में आयोजित हुई विधायी समाधिकार समिति की समीक्षा बैठक में एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ई रिक्शा से पहुंचे।

 

MLC Dharmendra Bhardwaj reached the meeting by e-rickshaw

 

एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज जब ई रिक्शा में बैठकर बैठक में पहुंचे तो इस दौरान उसी ई रिक्शा में उनके साथ उनके गनर और पीए भी बैठे दिखाई दिए ।उन्होंने बताया कि हमने अपने प्रधानमंत्री द्वारा की गई अपील का पालन किया है। इस से न सिर्फ सरकारी खर्च कम होगा बल्कि और लोगों में भी जागरूकता बढ़ेगी।

इसी क्रम में राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का पालन करते हुए अपने एस्कॉर्ट की गाड़ियां लौटा दी हैं। अब ईंधन बचाने और सरकारी खर्च कम करने के उद्देश्य से बाइक या ट्रेन से यात्रा करेंगे । इसक साथ ही उन्होंने अपने निवास की सुरक्षा भी आधी कर दी ।उन्होंने कहा कि इस फाइल से न सिर्फ सरकारी खर्च कम होगा बल्कि ईंधन संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts