Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: स्मार्ट मीटर को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन का...

Meerut News: स्मार्ट मीटर को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन का कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। भले ही पीवीवीएनएल अधिकारियों द्वारा उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन द्वारा लगाए जा रहे हैं प्रीपेड बिजली मीटरों को भविष्य के लिए बेहतर विकल्प बताया जा रहा हो, लेकिन इन स्मार्ट प्रीपेड मीटर में होने वाली विसंगतियां से शहरी/ग्रामीण गरीब उपभोक्ताओं पर आर्थिक एवं तकनीकी परेशानियों से विधुत उपभोक्ताओं को गुजरना पड़ रहा है। लेकिन बावजूद इसके पीवीवीएनएल अधिकारियों को यह बात समझ नहीं आ रही। जिसके चलते विधुत उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का समाधान करना पड़ रहा है और अब उपभोक्ताओं में अधिकारियों के इस आदेश को लेकर गुस्सा बढ़ता जा रहा है। यह कहना था भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं का। जिन्होंने सोमवार को कमिश्नरी चौराहे पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर प्रदर्शन किया और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय पर सौंपते हुए समस्या के समाधान की मांग की।

 

 

स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने बताया कि, प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट प्रीपेड मीटर के कारण आम जनता, विशेषकर गरीब और मध्यम वर्गीय उपभोक्ताओं को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि, रिचार्ज खत्म होते ही तुरंत बिजली कट जाती है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित होता है। जबकि, गरीब परिवारों के लिए बार-बार रिचार्ज कर पाना आर्थिक रूप से कठिनाई भरा होता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि, मीटर रीडिंग और बिलिंग में पारदर्शिता की कमी के चलते उपभोक्ताओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जबकि, तकनीकी खराबियों के कारण बिना उपयोग के भी बैलेंस कटने की शिकायतें लगातार आ रही है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क/तकनीकी सुविधा की कमी के कारण रिचार्ज में दिक्कतें ज्यादा देखने को मिल रही है। इसलिए विधुत उपभोक्ताओं की इन सभी समस्याओं को देखते हुए गरीब उपभोक्ताओं के लिए विशेष राहत या सब्सिडी की व्यवत्त्था की जाए।

गांवों में प्रीपेड मीटर को उतरवाकर सादा मीटर लगवाया जाये। ताकि, किसी भी विधुत उपभोक्ताओं पर अधिक बिल का दबाव न पड़ सके। साथ ही तकनीकी खामियों को दूर कर पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। उपभोक्ताओं को विकल्प दिया जाए कि वे प्रीपेड या पोस्टपेड में से किसी को भी चुन सकते हैं। क्योंकि, आम जनता के लिए बिजली सुविधा है। जिसे किसी भी तरह से बोझ नहीं बनाना चाहिए।

ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष बिजेन्द्र सूद, रवि नागवंसी, गौतम, निक्कि जाटव, रवि, कुमार, रोबिन खेरवाल, दीपक अछरोन्डा, दीपू, आकाश, जोनी आदि मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts