Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: एसआईआर सर्वे के बाद सातों विधानसभा सीटों पर राजनीतिक हलचल तेज

मेरठ: एसआईआर सर्वे के बाद सातों विधानसभा सीटों पर राजनीतिक हलचल तेज

-

– सभी राजनीतिक दल कर रहे अपनी अपनी जीत का दावा।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। एसआईआर सर्वे के बाद सातों विधानसभा सीटों पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। जबकि, भारतीय जनता पार्टी इसे अपने पक्ष में माहौल बनने का संकेत मान रही है। भाजपा के नेताओं, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि, शहरी क्षेत्रों में उनका जनाधार मजबूत हुआ है। जबकि, इसके अलावा समाजवादी पार्टी ग्रामीण और मुस्लिम बहुल इलाकों में बढ़त का दावा कर रही है।

 

 

सपा का मानना है कि, महंगाई और बेरोजगारी आम जनमानस के लिए बड़ा मुद्दा बनेगा और इस बार भारतीय जनता पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ेगा। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी भी दलित वोट बैंक में वापसी की उम्मीद जता रही है। जबकि, कांग्रेस संगठन मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने में लगी है।

जानकारों की मानें तो, मेरठ कैंट सीट पर भाजपा को बढ़त मिलने की चर्चा है। मेरठ शहर सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय होने के संकेत मिल रहे हैं। किठौर और सिवालखास सीट पर सपा मजबूत नजर आ रही है। जबकि,हस्तिनापुर सीट पर सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसके अलावा सरधना सीट पर भाजपा और सपा के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है।दक्षिण मेरठ क्षेत्र में जातीय समीकरण अहम भूमिका निभा सकते हैं। राजनीतिक दल अब बूथ स्तर पर रणनीति बनाने में जुट गए हैं। स्थानीय मुद्दों में सड़क, सपाई, पानी, बिजली, महंगाई और रोजगार प्रमुख रहेंगे। लेकिन देखा जाए तो युवा मतदाताओं का रुझान चुनाव परिणाम बदल सकता है।

महिला मतदाता भी इस बार निर्णायक भूमिका में दिख रही हैं।सर्वे के बाद टिकट दावेदारों की सक्रियता भी बढ़ गई है। अब देखना होगा कि, चुनावी मैदान में किस दल को फायदा और किसे नुकसान होता है।

मेरठ की सातों विधानसभा सीटों पर 2022 विधानसभा चुनाव में किसको किसने वोट मिले आइए हम आपको बताते हैं, मेरठ जिले की सातों विधानसभा सीटों पर वर्ष 2022 के चुनाव में दिलचस्प मुकाबले देखने को मिले। कई सीटों पर जीत का अंतर बड़ा रहा, जबकि कुछ सीटों पर कांटे की टक्कर हुई।

सिवालखास सीट से रालोद के गुलाम मोहम्मद ने 1,01,749 वोट हासिल किए। यहां भाजपा के मनिंदर पाल को 92,567 वोट मिले।

सरधना सीट से सपा के अतुल प्रधान ने 1,18,573 वोट पाकर जीत दर्ज की। भाजपा के संगीत सोम को 1,00,373 वोट मिले।

हस्तिनापुर सीट से भाजपा के दिनेश खटीक को 1,07,587 वोट मिले। सपा के योगेश वर्मा को 1,00,275 वोट प्राप्त हुए।

किठौर सीट पर सपा के शाहिद मंजूर ने 1,07,104 वोट हासिल किए।भाजपा के सत्यवीर त्यागी को 1,04,924 वोट मिले।

मेरठ कैंट सीट से भाजपा के अमित अग्रवाल ने 1,62,032 वोट लेकर बड़ी जीत दर्ज की। रालोद की मनीषा अहलावत को 43,960 वोट मिले।

मेरठ शहर सीट से सपा के रफीक अंसारी ने 1,06,395 वोट प्राप्त किए। भाजपा के कमल दत्त शर्मा को 80,330 वोट मिले।

मेरठ दक्षिण सीट से भाजपा के सोमेंद्र तोमर विजयी रहे। उन्हें 1,40,354 वोट मिले। सपा प्रत्याशी आदिल चौधरी को 1,19,881 वोट प्राप्त हुए। इन नतीजों में भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला।

मेरठ की राजनीति में शहर और देहात दोनों क्षेत्रों का असर साफ नजर आया। जिसको देखते हुए साफ माना जा सकता है और आगामी विधानसभा चुनाव में यही वोट राजनीति दलों के प्रत्याशियों का गणित बिगाड़ सकती है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts