Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशगिरोह बनाकर चोरी करने वाले पांच गिरफ्तार

गिरोह बनाकर चोरी करने वाले पांच गिरफ्तार

-

– दिनभर घूमकर रेकी करते हैं, रात को बंद घरों का चटकाते हैं ताला।

– पकड़े गए शातिर चोरों ने चोरी का माल भी बरामद कराया।

गोरखपुर। गोरखनाथ थाना क्षेत्र में हुई चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए एक गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में तिवारीपुर के निजामपुर चौराहा निवासी मुस्तकीम, गोरखनाथ के हुसैनाबाद जमुनहियाबाग निवासी सलमान अंसारी, चिलुआताल के मोहरीपुर निवासी मोहम्मद कैफ, शेखपुरवा निवासी नादिर बेग और तिवारीपुर के नर्सिंहपुर निवासी विशाल कुमार अग्रहरि शामिल हैं।

 

Five thieves arrested

 

आरोपियों के कब्जे से एक लाख रुपये नकद, 191 ग्राम चांदी, चोरी के पैसे से खरीदी गई एक दोपहिया वाहन, घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी तथा पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

10 मार्च को संतोष नगर, लच्छीपुर, बरगदवां निवासी सुबेदार पुष्पाकर अपने परिवार के साथ देवरिया गए हुए थे। अगले दिन 11 मार्च को जब वे घर लौटे तो मकान का ताला टूटा मिला।

अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी आलमारी का लॉकर भी तोड़ा गया था और उसमें रखे जेवरात व नकदी चोरी हो चुकी थी। इस संबंध में पीड़ित की तहरीर पर थाना गोरखनाथ में मामला दर्ज किया गया था। दो टीमें इसकी जांच कर रही थीं।

इस संबंध में सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि बंद मकान में चोरी की वारदात के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से नकद और चांदी भी बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts