Homeउत्तर प्रदेशMeerutअसम के मुख्यमंत्री के बयान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उबाल, मेरठ कमिश्नरी...

असम के मुख्यमंत्री के बयान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उबाल, मेरठ कमिश्नरी चौराहे पर पुतला किया दहन

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे पर विवादित टिप्पणी करने के विरोध में शुक्रवार को दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेरठ कमिश्नरी चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला दहन किया। लेकिन इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस से तीखी नोक-झोंक और धक्का-मुक्की भी हुई। लेकिन आखिरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला फूंक दिया।

 

 

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन करते हुए कहा कि, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि, खड़गे “पागल की तरह बोल रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि खड़गे उम्रदराज़ हो चुके हैं और उनके बयान समझ से परे हैं। यह बयान उस समय आया जब खड़गे और कांग्रेस नेताओं ने सरमा और उनके परिवार से जुड़े कुछ आरोपों पर सवाल उठाए थे।

इसके जवाब में सरमा ने खड़गे की आलोचना करते हुए कहा कि वे बिना तथ्यों के बातें कर रहे हैं और “पागल की तरह बोल रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए बताया कि, भारतीय जनता पार्टी के नेता लगातार कांग्रेस नेताओं पर विवादित बयान और टिप्पणियां करते रहते हैं। जबकि, ऐसे बयान और टिप्पणियां करके भाजपा नेता खुद ही अपने बयानों से बदल जाते हैं।

असम के मुख्यमंत्री के एक बयान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में तीखी नाराज़गी देखने को मिल रही है। उन्होंने हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे को लेकर टिप्पणी की, जिसे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपमानजनक बताया। इस बयान के बाद कई जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री का यह बयान राजनीतिक शिष्टाचार के खिलाफ है और इससे लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन हुआ है।

वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री के बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है और विपक्ष राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है। कांग्रेस ने मांग करते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts