शारदा रिपोर्टर मेरठ। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे पर विवादित टिप्पणी करने के विरोध में शुक्रवार को दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेरठ कमिश्नरी चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला दहन किया। लेकिन इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस से तीखी नोक-झोंक और धक्का-मुक्की भी हुई। लेकिन आखिरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला फूंक दिया।



