Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: मेडिकल थाना क्षेत्र में सड़क किनारे झुग्गियों में अचानक लगी भीषण...

मेरठ: मेडिकल थाना क्षेत्र में सड़क किनारे झुग्गियों में अचानक लगी भीषण आग, ऊंची उठती लपटों को देख पूरे इलाके में…

-

  • शॉर्ट सर्किट से झुग्गियों में भीषण आग, ट्रांसफॉर्मर में धमाके से दहशत; बुजुर्ग महिला बाल-बाल बची।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में संत विवेकानंद स्कूल पुल के पास शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे बनी झुग्गियों में अचानक भीषण आग भड़क उठी। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और ऊंची उठती लपटों को देख पूरे इलाके में भगदड़ जैसे हालात बन गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

 

मेडिकल थाना क्षेत्र में सड़क किनारे झुग्गियों में अचानक लगी भीषण आग

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मुनिया कश्यप नाम की बुजुर्ग महिला की झुग्गी के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास की कई झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थिति उस समय और भयावह हो गई, जब पास स्थित ट्रांसफॉर्मर में तेज धमाका हुआ और आग की चिंगारियां चारों ओर फैल गईं। इससे इलाके में दहशत फैल गई।

आग की वजह से पीवीएस की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह जाम हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कई बिजली के पोल, केबल और झुग्गियों का सामान जलकर राख हो चुका था, जिससे इलाके की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई।

 

शास्त्री नगर एल ब्लॉक पुल के पास झोपड़ी में लगी आग, रोती बुज़ुर्ग महीला

 

पीड़ित बुजुर्ग महिला मुनिया कश्यप ने बताया कि वह पिछले 16 वर्षों से यहां रह रही थीं और उनकी झुग्गी में करीब 50 हजार रुपये नकद सहित अन्य कीमती सामान रखा था, जो आग में जलकर नष्ट हो गया। गनीमत रही कि आग लगने के वक्त वह समय रहते बाहर निकल आईं, जिससे उनकी जान बच गई और पास का मकान भी बड़ी क्षति से बच गया।

वहीं, यूनिवर्सिटी जा रहे छात्र नेता विनीत चपराना ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी, जिससे राहत कार्य तेजी से शुरू हो सका।

फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को ही हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। यह घटना एक बार फिर खुले बिजली तारों और असुरक्षित झुग्गी बस्तियों की गंभीर स्थिति को उजागर करती है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts