Homeउत्तर प्रदेशMeerutभड़काऊ भाषण पर पूर्व विधायक संगीत सोम पर कार्यवाही की मांग

भड़काऊ भाषण पर पूर्व विधायक संगीत सोम पर कार्यवाही की मांग

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरधना विधानसभा के भगवानपुर गांव में तीस मार्च को हुई पंचायत में पूर्व विधायक सगीत सोम द्वारा दिए गये भाषण में आपत्तिजनक, भड़काऊ और वैमनस्य फैलाने वाला पुट भरा हुआ था। यह भाषण सोशल मीडिया एवं समाचार पत्र इलेक्ट्रोनिक यू ट्युब चैनल और सोशल साइट्स के माध्यमों के माध्यम से लोगों तक पहुंचा था।

 

 

पूर्व विधायक सगीत सोम द्वारा कहा गया कि PDA में सिर्फ A बचा है PDA में सिर्फ A बचा, जिसका मतलब अखिलेश, अतीक, आतंकवाद और अल्लाह: जैसे शब्दों का प्रयोग करते हुए एक विशेष समुदाय एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की गई है, के प्रति आपत्तिजनक भड़काऊ एवं समाज में वैमनस्य फैलाने वाला वक्तव्य दिया गया है।

एसएसपी को लिखे पत्र में कहा गया कि संगीत सोम के भाषण से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है, बल्कि इससे विभिन्न समुदायों के बीच तनाव उत्पन्न हो सकता है। ऐसे बयान सार्वजनिक शांति एवं कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करते हैं।

इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्यवाही करने की कृपा करें, जिससे भविष्य में इस प्रकार के भड़काऊ वक्तव्यों पर रोक लगाई जा सके।

 

 

साथ ही, इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन में कानून के प्रति विश्वास बना रहे एवं जनपद में शांति व्यवस्था कायम रहे। ज्ञापन देने वालों में एडवोकेट आदेश प्रधान, मोहित प्रधान, अंकुश नागर, तुषार,सुमित और रजत आदि शामिल थे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts