Homeउत्तर प्रदेशMeerutगंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से पहले पेट्रोल पंप तैयार

गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से पहले पेट्रोल पंप तैयार

-

  • सुरक्षा दीवार बनाने का काम तेजी से चल रहा, दो महीने में हो सकता है शुरू।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। गंगा एक्सप्रेसवे यूपी का पहला ऐसा एक्सप्रेसवे है, जहां पेट्रोल पंप उद्घाटन से पहले ही पूरी तरह तैयार कर दिए गए हैं। एक्सप्रेसवे पर बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली जैसे जिलों में भारत पेट्रोलियम ने फ्यूल स्टेशन तैयार कर लिए हैं। ये देश का सबसे लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे होगा।

 

 

इसका निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। हाईवे के किनारे सुरक्षा दीवार बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ मनोज कुमार सिंह के मुताबिक एक्सप्रेसवे एक से दो महीने के भीतर शुरू कर दिया जाएगा। अब इसके उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री की हरी झंडी का इंतजार है।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए औसतन हर 60 किलोमीटर पर सुविधाएं विकसित की गई हैं। खाने-पीने के लिए ढाबों का निर्माण पूरा हो चुका है। शाहजहांपुर और उन्नाव जिलों में दो ढाबे संचालन में आ चुके हैं।

एक्सप्रेसवे का बदायूं से प्रयागराज तक 464 किलोमीटर (करीब 80%) का हिस्सा अदाणी इंटरप्राइजेज ने बनाया है। एक्सप्रेसवे को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। जरूरत के हिसाब से इस 6 लेन एक्सप्रेसवे को 8 लेन तक बढ़ाया जा सकता है।

डिजाइन, निर्माण, फाइनेंस, संचालन और हस्तांतरण (डीबीएफओटी) मॉडल पर आधारित ये प्रोजेक्ट भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है। मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाला ये एक्सप्रेसवे योगी सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में शुमार है।

इस एक्सप्रेसवे को आगे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़कर दिल्ली-एनसीआर से प्रयागराज तक की कनेक्टिविटी को और मजबूत किया जाएगा। इसे 120 किमी/घंटा की स्पीड के लिहाज से डिजाइन किया गया है। इस वजह से मेरठ से प्रयागराज तक कही दूरी सिर्फ 6 घंटें में तय की सकेगी, जहां अभी करीब 11 घंटे का वक्त लगता है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts