spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeGujaratAhmedabadअहमदाबाद में प्रधानमंत्री मोदी बोले- 'दर्जनों देशों में जो EV चलेंगी, उन...

अहमदाबाद में प्रधानमंत्री मोदी बोले- ‘दर्जनों देशों में जो EV चलेंगी, उन पर लिखा होगा मेड इन इंडिया’

-

गुजरात: पीएम नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में कहा कि अब दुनिया के दर्जनों देशों में जो EV चलेंगी, जिस पर मेड इन इंडिया लिखा होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार (26 अगस्त) को कहा कि गणेश उत्सव के इस उल्लास में आज भारत की ‘मेक इन इंडिया’ यात्रा में एक नया अध्याय जुड़ रहा है। ‘मेक इन इंडिया’, ‘मेक फॉर वर्ल्ड’ हमारे उस लक्ष्य की ओर एक बड़ी छलांग है।

पीएम मोदी ने कहा आज से भारत में बनी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स 100 देशों को एक्सपोर्ट की जाएंगी। साथ ही, आज हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोल मैन्युफैक्चरिंग की भी शुरुआत हो रही है। यह दिन भारत और जापान की दोस्ती को भी एक नया आयाम दे रहा है। मैं सभी देशवासियों, जापान और सुज़ुकी कंपनी को बहुत-बहुत बधाई देता हूँ।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। ऐसे समय में कोई भी राज्य पीछे नहीं रहना चाहिए, हर राज्य को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए। हिंदुस्तान आने वाले निवेशकों को इतना कन्फ्यूजन होना चाहिए कि वे सोचें, मैं इस राज्य में जाऊं या उस राज्य में। मैं सभी राज्यों को निमंत्रण देता हूं, आइए, रिफॉर्म्स की स्पर्धा करें, प्रो डेवलपमेंट पॉलिसी की स्पर्धा करें।

पीएम ने कहा गणेश उत्सव के इस उल्लास में भारत की मेक इन इंडिया की यात्रा में एक नया अध्याय जुड़ रहा है। ये मेक इन इंडिया मेक फोर द वर्ल्ड के लक्ष्य की तरफ एक बड़ी छलांग है। आज से भारत में बने इलेक्ट्रिक वाहन 100 देशों को निर्यात किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा इसके साथ ही आज हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोल मैन्युफैक्चरिंग की भी शुरुआत हो रही है। आज का यह दिन भारत और जापान की दोस्ती को भी एक नया आयाम दे रहा है। मैं सभी देशवासियों, जापान और सुज़ुकी कंपनी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा 13 किशोरावस्था का आरांभ होता है और किशोरावस्था पंख फैलाने का कालखंड होता है। सपनों की उड़ान भरने का कालखंड होता है…मुझे खुशी है कि आज मारुति अपनी किशोरावस्था में प्रवेश कर रही है। गुजरात में मारुति के किशोरावस्था में प्रवेश का मतलब है कि आने वाले समय में मारुति नए उत्साह और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा भारत की सफलता की कहानी के बीज करीब 13 साल पहले बोए गए थे। 2012 में जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था, तब मैंने मारुति सुज़ुकी को हंसलपुर में जमीन अलॉट की थी। विजन उस समय भी आत्मनिर्भर भारत का था, मेक इन इंडिया का था। हमारे तब के प्रयास आज देश के संकल्पों को पूरा करने में इतनी बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा भारत के पास प्रजातंत्र की शक्ति है। भारत के पास प्रजातंत्र का फ़ायदा है। हमारे पास कुशल कार्यबल का बहुत बड़ा पूल भी है इसलिए ये हमारे हर साथी के लिए जीत की स्थिति बनाता है। आज सुज़ुकी जापान भारत में मैन्युफैक्चरिंग कर रही है, और यहां बनी गाड़ियां वापस जापान को एक्सपोर्ट की जा रही हैं। यह भारत और जापान के रिश्तों की मजबूती का प्रतीक तो है ही, साथ ही भारत को लेकर ग्लोबल भरोसे को भी दर्शाता है। एक तरफ मारुति सुजुकी जैसे कंपनियां मेक इन इंडिया की ब्रैंड ऐंबैसडर बन गई है। लगातार 4 साल से मारुति भारत की सबसे बड़ी कार एक्सपोर्टर है। आज से EV एक्सपोर्ट को भी उसी स्केल पर ले जाने की शुरुआत हो रही है। अब दुनिया के दर्जनों देशों में जो EV चलेगी उसमें लिखा होगा मेक इन इंडिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts