spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAgra Newsलव जिहाद: दीपक बनकर हिंदू युवती को फंसाया, मंदिर में करने जाता...

लव जिहाद: दीपक बनकर हिंदू युवती को फंसाया, मंदिर में करने जाता था पूजा, सच पता चला, तो…

सच पता न चल सके, इसलिए वो मंदिर में युवती के साथ जाकर पूजा भी करता था। सच पता चला, तो युवती ने दोस्ती तोड़ ली। लेकिन इसके बाद आरोपी ने युवती को ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप किया।

-

  • असलियत सामने आने पर ब्लैकमेल कर रेप,
  • जबरन निकाह करने का दबाव, 
  • पीड़िता की शिकायत पर थाना न्यू आगरा पुलिस ने केस दर्ज किया।

आगरा। एक लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां पर मुस्लिम युवक सारिक ने दीपक बनकर युवती से दोस्ती कर ली। सच पता न चल सके, इसलिए वो मंदिर में युवती के साथ जाकर पूजा भी करता था। सच पता चला, तो युवती ने दोस्ती तोड़ ली। लेकिन इसके बाद आरोपी ने युवती को ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप किया। जबरन निकाह करने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता की शिकायत पर थाना न्यू आगरा पुलिस ने केस दर्ज किया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह न्यू आगरा स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने आती थी। वहीं दीपक राय सिंघानी नाम के युवक ने दोस्ती कर ली। साथ में मंदिर जाकर पूजा पाठ करता था। बाद में पता चला कि उसका असली नाम इंद्रपुरी निवासी सारिक है। यह जानने के बाद दोस्ती खत्म कर दी। 2015 में वह दिल्ली कोचिंग करने चली गई। आरोपी वहां भी हॉस्टल में आ गया। इससे हॉस्टल छोड़ना पड़ा। किराए पर कमरा लेकर रहने लगी। आरोप है कि एक दिन आरोपी कमरे पर आ गया। डरा धमकाकर रेप कर वीडियो बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करता रहा। मर्जी के खिलाफ धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाता। उसके साथ हैवानियत करता था। उसके शरीर को नोंचता था। प्राइवेट पार्ट में बीयर की बोतल डाल दी।

पीड़िता ने बताया कि विरोध पर मारपीट कर जेवरात ले लिए। जब वह सोमवार को जेवरात लेने पहुंची तो सारिक, उसके माता-पिता, उसके फूफा कल्लू, बुआ नगीना और चाचा नाजिम ने पिटाई की। सारिक ने धमकी दी कि अगर निकाह नहीं किया तो अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। तेजाब डालकर चेहरे को बिगाड़ देगा। न्यू आगरा थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts