HomeCRIME NEWSDeoria Crime News: बारात में आए युवक की गोली मारकर हत्या, शादी...

Deoria Crime News: बारात में आए युवक की गोली मारकर हत्या, शादी की रस्मों के दौरान चली गोली

-

–  पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

देवरिया। खुखुंदू थाना क्षेत्र के खजुरीकरवाता गांव में एक शादी समारोह दुखद घटना में बदल गई। कुशीनगर जिले से अनिल गिरी के यहां आई बारात में शामिल राजन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल राजन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही खुखुंदू थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामला गुरुवार का है जब खजुरीकरवाता के मठिया टोला में शादी की रस्में चल रही थीं। अचानक रात में करीब 11 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। अज्ञात बदमाशों ने कुशीनगर के अहिरौली निवासी राजन यादव(35) पर गोली चला दी। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। कुशीनगर से आई बारात खजुरी करौटा गांव में थी। बारात स्थल पर अचानक गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने से घायल राजन यादव को परिजन जिला मेडिकल कॉलेज ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देवरिया के पुलिस अधीक्षक तुरंत मौके पर पहुंचे।

चश्मदीदों की माने तो बाराती खाना-खाने में व्यक्त थे तभी किसी अज्ञात युवक ने राजन पर पीछे से गोली चला दी। दूल्हे के पिता न बताया कि वे अपने बेटे को लेकर स्टेज तक जा रहे थे, राजन लड़की वालों में शामिल कुछ लोगों के साथ मिलकर भोजन कर रहा था। इतने में गोली चलने की आवाज सुनाई दी और अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। गोली लगने के कारण राजन जमीन पर गिर गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात हमलावरों की तलाश जारी है। फोरेंसिक टीम, सर्विलांस यूनिट, स्वाट टीम और स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है लेकिन बताया जा रहा है कि विवाद आपसी रंजिश का है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस घटना से गांव में शोक की लहर है। शादी का माहौल मातम में बदल गया है।

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक व्यक्तिगत रंजिश या पुरानी दुश्मनी से यह वारदात हो सकती है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गांव में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस टीमें अलर्ट पर हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts