HomemausamMeerut Weather: मौसम विभाग ने जताई अभी और बारिश की संभावना

Meerut Weather: मौसम विभाग ने जताई अभी और बारिश की संभावना

-

  • सुबह से ही आसमान में छाए रहे बादल,
  • ठंडी हवाओं का झोंकों से मौसम खुशगवार

शारदा रिपोर्टर मेरठ। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम में बदलाव बना रहेगा। गुरुवार दोपहर से ही वेस्ट यूपी के जिलों में इसका असर देखने को मिला।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच तापमान बढ़ने लगा है। पिछले दिनों बारिश के बाद थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन फिर से तापमान में वृद्धि होने लगी है। इससे गर्मी का असर दिखाई दे रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 12 मई तक पश्चिम उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज हवा के साथ हल्की वर्षा की संभावना जताई है। इस बीच मौसम में बदलाव का दौर बना रहेगा। तापमान भी नियंत्रण में रहेगा और दिन में मौसम भी बदला हुआ होगा।

बुधवार के बाद गुरुवार को भी सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। जिसके चलते एक बार फिर मौसम बदल गया। दोपहर को तेज हवा चलने के बाद कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। शाम को मौसम में बदलाव आया। तापमान दो डिग्री नीचे आ गया। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना जताई है।

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार गुरुवार को राजकीय मौसम विभाग कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 67 एवं न्यूनतम आर्द्रता 45 प्रतिशत दर्ज की गई। सामान्य तौर पर हवा की रफ्तार 8 किमी प्रति घंटा रही। वहीं, मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के मुताबिक अगले 3 दिनों तक बारिश होने की संभावना है।इसके चलते तापमान में गिरावट आएगी। लोगों को बारिश से राहत मिलेगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts