Home Accident News Meerut Accident News: सरूरपुर थाना क्षेत्र में हादसा, बड़ौत मार्ग पर भूसे से भरा ट्रक घर में घुसा

Meerut Accident News: सरूरपुर थाना क्षेत्र में हादसा, बड़ौत मार्ग पर भूसे से भरा ट्रक घर में घुसा

0
Meerut Accident News: सरूरपुर थाना क्षेत्र में हादसा, बड़ौत मार्ग पर भूसे से भरा ट्रक घर में घुसा

– दुकान में रखा लाखों का सामान हुआ नष्ट, ड्राइवर घायल।


शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरूरपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर साधना की ओर जा रहा भूसे से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर मैन पुट्टी गांव में एक मकान में घुस गया। मकान ब्रह्मपाल शर्मा के पिता रघुवीर शर्मा का है।

हादसे में मकान के कोने पर स्थित दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया। महिंद्रा अमीनो के अनुसार, ट्रक ड्राइवर भी मलबे में फंस गया था। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से उसे बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने घायल ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया।

मकान मालिक धर्मपाल ने बताया कि हादसा सुबह तीन बजे हुआ। अचानक तेज आवाज सुनाई दी और मकान जोर से हिल गया। इसके बाद घर के सभी लोग डर के मारे बाहर निकल आए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here