Homeउत्तर प्रदेशMeerutBreaking news meerut: दिल्ली की स्पेशल ब्रांच ने मेरठ में पकड़ी नशे...

Breaking news meerut: दिल्ली की स्पेशल ब्रांच ने मेरठ में पकड़ी नशे की खेप

-

  • दिल्ली की स्पेशल ब्रांच ने पकड़ी मेरठ के सोहराब गेट बस अड्डे से नशे की खेप,
  • एक महिला और उसका साथी गिरफ्तार।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मंगलवार को दिल्ली की स्पेशल ब्रांच ने सोहराब गेट बस अड्डे के पास से नशे की खेप पकड़ी हैं। टीम ने नौचंदी पुलिस को सूचना दिए बिना छापा मारा था और आरोपियों का पीछा मोदीनगर से कर रही थी। जानकारी है कि आरोपी काफी समय से नशे का बड़ा कारोबार कर रहे थे। पुलिस ने एक महिला सहित उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें दिल्ली के लिए लेकर रवाना हो गई है।

दिल्ली की स्पेशल ब्रांच को काफी समय से मेरठ में नशे की खेप सप्लाई करने की जानकारी मिल रही थी। स्पेशल ब्रांच ने मंगलवार को एक महिला और उसके साथी का पीछा गाजियाबाद से शुरू किया।

आरोपियों के पास तीन से 3.30 किलो नशीले पदार्थ मौजूद थे। पुलिस ने दोनों को सोहराब गेट बस अड्डे पर नशे की खेप उतारने के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

दिलीप स्पेशल ब्रांच के अनुसार, आरोपी काफी समय से मेरठ में नशे की सप्लाई कर रहे थे। स्पेशल क्राइम ब्रांच मेरठ पुलिस को बिना सूचना दिए पहुंची थी, बाद में उन्होंने नौचंदी पुलिस को बुला लिया और दोनों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts