HomeCRIME NEWSMeerut crime news: किठौर थाना क्षेत्र में मंदबुद्धि नाबालिग किशोरी के साथ...

Meerut crime news: किठौर थाना क्षेत्र में मंदबुद्धि नाबालिग किशोरी के साथ रेप, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

-

  • पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी 
  • किशोरी बदहवास में अपने घर पहुंची
  • आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम

शारदा रिपोर्टर मेरठ। किठौर थाना क्षेत्र के एक गांव में वहीं के रहने वाले एक युवक ने 14 साल की मंदबुद्धि किशोरी को बहला फुसलाकर अपनी हवस का शिकार बना लिया। किशोरी बदहवास में अपने घर पहुंची और किसी तरह उसने मामले की जानकारी अपने परिवार वालों को दी। परिवार के लोगों ने किशोरी को थाने ले जाकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम करा दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

घटना मंगलवार दोपहर की है। किठौर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 साल की मंदबुद्धि किशोरी गांव में घूम रही थी। तभी गांव का ही रहने वाला एक युवक उसके पास पहुंचा और उसे बहला फुसलाकर एक खंडरनुमा मकान में ले गया। जहां आरोपी ने मंदबुद्धि किशोरी को अपनी हवस का शिकार बना दिया।

बदहवास में किशोरी अपने घर पहुंची और किसी तरह उसने मामले की जानकारी अपने परिवार के लोगों दी। वही परिवार के लोग उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts