spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, January 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: आरएसएस ने विवि में मनाई मकर संक्रांति

मेरठ: आरएसएस ने विवि में मनाई मकर संक्रांति

-


मेरठ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रविवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में मकर संक्रांति उत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर शिक्षकों, बुद्धिजीवियों, संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विचार रखे। गीत प्रस्तुत किए गए।

 

चौधरी चरण सिंह विवि के पूर्व कुलपति प्रो नरेंद्र कुमार तनेजा एवं मेरठ प्रांत के सह प्रांत संघचालक ने विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पार्क में आयोजित मकर संक्रांति पर्व समारोह में अपने उद्बोधन में कहा कि 1925 से निरंतर भारत एवं भारतीयता में छिपे स्वाभिमान के पहलुओं पर समाज जागरण का काम कर रहा है।

 

विश्व पटल पर संघ के संस्कारों से सिंचित दो स्वयंसेवक प्रधानमंत्रियों अटल बिहारी वाजपेयी एवं नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन, कृत्य एवं संवेदनशील व्यवहार से भारत की वसुधैव कुटुंबकम के मौलिक भारतीय विचार को चरितार्थ किया है। भारतीय संस्कृति में छिपे ज्ञान विज्ञान एवं इनके प्रति भारतीय स्वाभिमान का जागरण संघ करता हुआ अब 2025 में सौ सफल वर्ष पूर्ण करने जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो पीके गुप्ता ने की।

 

कार्यक्रम में आजमगढ़ के कुलपति प्रो. पीके शर्मा, प्रो. मृदुल गुप्ता, प्रो. बीरपाल, प्रो: विजय मलिक, प्रो. प्रशांत कुमार, डा. सचिन, डा. अनिल यादव, डा. मिलिंद के अतिरिक्त अनेक शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। अमृत वचन गुलनिधेश्वर ने सुनाया। कार्यक्रम संचालन अरविंद ने किया।

 

प्रसाद वितरित किया : शहर घंटाघर चौराहे पर तथास्तु सेवा समिति ने मकर संक्रांति पर खिचड़ी का वितरण किया। गोपाल शर्मा, विराज शर्मा, गुलाब सिंह, प्रज्ञा शर्मा, इंदू रानी, कल्याण सिंह, अजय शर्मा रहे।

 

वहीं प्रबुद्ध सेवा समिति ने मकर संक्रांति पर गर्म कपड़ों का वितरण किया। जिसमें लगभग 67 शॉल, स्वेटर के साथ ही दस जोड़ी जूते गरीबों में बांटे गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एनके जैन ने क्रांतिधरा मेरठ के आसपास की एकत्रित माटी को शहीद स्मारक के रूप में निर्माण करने की प्रबंधक रजनीश प्रकाश त्यागी की घोषणा की नींव रखी। संचालन प्रबंधक रजनीश प्रकाश त्यागी ने किया। सुषमा, अंजली, अनुराधा शर्मा, डा. भावना, तान्या, मनोज कन्नोजी, राजकुमार त्यागी, सुरेश पांडे, अरविंद चौहान, विकास त्यागी आदि मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts