Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशईंट भट्टे पर अवैध रूप से काम कर रहे 90 बांग्लादेशी पकड़े,...

ईंट भट्टे पर अवैध रूप से काम कर रहे 90 बांग्लादेशी पकड़े, पुलिस और एलआईयू की टीम ने मारा छापा

-

– भट्टा मालिक और ठेकेदार पर कार्रवाई की तैयारी


मथुरा। पुलिस और एलआईयू टीम ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ छापेमारी की। ये लोग किसी के जरिए भारत आए। यहां ईंट भट्टा पर काम करते थे। इनपुट मिलने पर टीम ने एक साथ छापा मारा। पुलिस को 90 बांग्लादेशी मिले। जिनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। नौहझील थाना क्षेत्र का मामला है।

मथुरा पुलिस अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों नागरिकों के खिलाफ सर्च अभियान चला रही है। पुलिस नौहझील इलाके में संचालित ईंट भट्टा पर अवैध रूप से भारत में आए बांग्लादेशी मजदूर काम कर रहे हैं। इसके बाद एलआईयू की टीम बताए गए ईंट भट्टा पर पहुंची। जहां बंगलादेशी मजदूर काम करते हुए मिले।

एलआईयू की टीम खाजपुर गांव में स्थित मोदी ईंट उद्योग पर पहुंची। यहां जब पुष्टि हो गई कि बांग्लादेशी मजदूर काम कर रहे हैं तो मौके पर पुलिस को बुला लिया गया। जिसके बाद वहां से 40 बांग्लादेशी पकड़े गए। पकड़े गए बांग्लादेशियों से पूछताछ में पता चला कि बाजना कस्बे के निकट स्थित आरपीएस ईंट भट्टा पर 50 अन्य बांग्लादेशी मौजूद हैं। इसके बाद टीम आरपीएस ईंट भट्टा पर पहुंची और वहां से 50 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों ईंट भट्टा से पकड़े गए 90 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ कर पुलिस थाना ले आई। जहां उन्होंने पूछताछ में बताया कि वह 4 महीने पहले मथुरा आए थे। इससे पहले वह पड़ोसी राज्य में काम कर रहे थे। यह लोग अवैध रूप से बॉर्डर पार कर भारत आए। जहां से इनको ठेकेदारों के जरिए ईंट भट्टा पर मजदूरी करने के लिए पहुंचा दिया गया।

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पकड़े गए 90 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। इनमें 35 पुरुष, 27 महिला और 28 बच्चे हैं। पकड़े गए लोगों के बारे में आईबी, मिल्ट्री इंटेलिजेंस सहित अन्य एजेंसी को सूचना दे दी गई है उनकी टीम भी पूछताछ कर रही हैं। इनके खिलाफ विभिन्न धारा में मुकद्दमा दर्ज किया जा रहा है।

एसएसपी श्लोक ने बताया कि यह जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है कि इन लोगों ने बॉर्डर कैसे क्रॉस किया इनको कौन कौन व्यक्ति लाया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts