Homeदिल्ली-एनसीआरभगवान शंकर जी की भव्य बारात से होगा श्रीराम लीला का शुभारंभ

भगवान शंकर जी की भव्य बारात से होगा श्रीराम लीला का शुभारंभ

-

वर्ष 1960 से प्रारम्भ श्री रामलीला को इस वर्ष 2026 में 67 वर्ष पूर्ण हो गये हैं । अध्यक्ष पवन गर्ग ने बताया श्रीराम लीला के आयोजन का शुभारम्भ  09-10-2026 से आशुतोष भगवान शंकर जी की भव्य बारात से होगा महामंत्री गणेश अग्रवाल ने बताया मंचीय लीला का शुभारंभ 10-10-2026 से होगा जिसके निमित्त भूमि पूजन  27-09-2026 दिन रविवार को सम्पन्न हुआ ।

आगामी कार्यक्रम में 09-10-2026 को भगवान आशुतोष शंकर जी की भव्य बारात सदर के मुख्य मार्गो से निकाली जायेंगी जिसमें काली का अखाड़ा, भगवान शंकर का नन्दी पर विराजमान दूल्हे का स्वरूप, तथा विभिन्न प्रदेशों से आये हुए बैण्ड एवं विभिन्न झाँकियाँ आदि आकर्षण का केन्द्र होगी, तथा जगह-जगह बारात का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया जायेगा।
10-10-2026 से मंचीय लीला अयोध्यापुरी भैंसाली मैदान, मेरठ कैन्ट पर होगी। जिसमें 12-10-2026 को (सीता स्वयंवर) मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी व माता जानकी विवाह की लीला का मंचन, तथा कोषाध्यक्ष विजय गोयल ने बताया दिनांक 13-10-2026 को भगवान श्रीराम की भव्य बारात सदर के मुख्य मार्गो से निकाली जायेंगी । जिसमें काली का नौ फिट का स्वरूप व अखाड़ा, भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघन दूल्हे के स्वरूप में घोड़ो पर विदेशी विभिन्न प्रकार के सुगन्धित फूलो से सजे डोले में चलेंगे, तथा विभिन्न शहरो से आये हुए बैण्ड एवं विभिन्न झाँकियाँ आदि आकर्षण का केन्द्र होगी, तथा जगह-जगह बारात का स्वागत किया जायेगा, तथा 14-10-2026 से विभिन्न प्रंसगो की मंचीय लीला अयोध्यापुरी भैंसाली मैदान, मेरठ कैन्ट पर होगा, तथा 20-10-2026 को विजय दशमी का पर्व भव्यता के साथ मानाया जायेंगा। जिसमें आकाश में ड्रोन शो व लेजर शो के माध्यम से रामायण के प्रसंगो का सजीव चित्रण होगा व आकर्षक डिजिटल व आधुनिक आतिशबाजी होगी, तथा रावण का पुतला 130 फिट का सात घोड़ो के रथ पर सवार, जिसकी आँख से अंगारे निकलते होंगे व कुम्भकरण का पुतला 120 फिट का व मेघनाथ का पुतला 110 फिट का होगा, तथा  21-10-2026 भरत मिलाप व भगवान श्रीराम के राजतिलक के साथ लीला सम्पन्न होगी ।

लीला का मंचन अंतरराष्ट्रीय ख्याती प्राप्त श्रीराम कला केन्द्र द्वारा प्रशिक्षित कलाकारों की टीम श्री काया कला केन्द्र दिल्ली द्वारा लाईट एण्ड साउण्ड के माध्यम से किया जायेगा। जिसमें टी0वी0 के फिल्मों आदि के कलाकार भी सम्मलित होंगे, तथा ड्रॉन से हनुमान जी व युद्ध करते हुए राक्षसों को आकाश में उड़ते हुए दिखा जायेगा। मंचन को भव्य रूप देने के लिए करीब 150 फिट बाई 45 फिट का मंच तैयार कराया जायेगा। जिसमें करीब 30 फिट ऊँचा अयोध्या रूपी महल लगेगा व उसमें 12×32 फुट एलईडी वॉल मंच के मध्य में 10× 16 फुट की 02 एलईडी वॉल साईडों में लगाई जायेगी जिस पर मंच पर दिखाये जाने वाले दृश्यों के अनुरूप दृश्यों की सजीव पृष्ठभूमि दर्शित होगी।

इस समस्त आयोजन के लिए कमेटी के अध्यक्ष पवन गर्ग व कोषाध्यक्ष विजय गोयल महामंत्री गणेश अग्रवाल मुख्य संरक्षक डॉ० रामकुमार गुप्ता व डॉ० ब्रजभूषण व डॉ० संजय जैन सीए व विजय दशमी के कार्यक्रम संयोजक श्री अश्वनी गुप्ता व कार्यक्रम अध्यक्ष श्री अमित अग्रवाल विधायक व वरिष्ठ संरक्षक अनिल जैन व श्री राजीव मित्तल व मुख्य संयोजक विवेक रस्तौगी व श्री वरूण अग्रवाल व श्री नीरज मित्तल व श्री देवेन्द्र गोयल व श्री नीरज राठौर श्री सूरज गुप्ता एयरटेल व स्वागताध्यक्ष नितिन बालाजी व सुमित गोयल व लेखा परीक्षक गिरीश अरोड़ा सीए व संयोजक दीपक राजपूत, अशोक गुप्ता, राजेश खन्ना सीए, आशीष बंसल, सुरेश लोधी, सुशील अग्रवाल बाबा, मोहनलाल गर्ग, शैंकी गोयल व मीडिया प्रभारी पारस गोयल, संगीता श्रीवास्तव, अंकित गुप्ता मनु व भरत कंसल आदि का सहयोग मिल रहा है, तथा श्रीराम बारात के मुख्य संयोजक अभय श्रीवास्तव (पटवा जी) व श्याम कुमार वर्मा व रूपेश श्रीवास्तव व उनकी टीम भव्य श्रीराम बारात के आयोजन में आपने दात्यिव का निर्वाहन कर रही है व शिव बारात मुख्य संयोजक सचिन कंसल बालाजी व मनीष जायसवाल, शोभित अग्रवाल, करन गोयल, प्रिंस सोनकर व उनकी टीम व सहयोगी के साथ भव्य शिव बारात के आयोजन के दात्यिव का निर्वाहन कर रहें है ।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts