Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: युवक की बेरहमी से पिटाई का Video वायरल, वीडियो में तमंचे...

Meerut: युवक की बेरहमी से पिटाई का Video वायरल, वीडियो में तमंचे की बट मारते दिखे बेखौफ आरोपी, पुलिस तलाश में जुटी

-

  • पुलिस ने वीडियो को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया।


शारदा रिपोर्टर मेरठ। शनिवार को एक युवक की आधा दर्जन युवकों द्वारा बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो में एक आरोपी हाथ में तमंचा लेकर युवक पर उसकी बट से ताबड़तोड़ वार करता देखा जा सकता है। वायरल वीडियो लिसाड़ी गेट की तारापुरी का बताया जा रहा है। पुलिस ने वीडियो को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है।

शनिवार को सोशल मीडिया पर एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो में आधा दर्जन युवक एक युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पिटते देखे जा सकते हैं। वायरल वीडियो में एक आरोपी खुलेआम हाथ में तमंचा लेकर युवक पर उसकी बट से ताबड़तोड़ हमले कर रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो संज्ञान में आने पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो लिसाड़ी गेट का प्रतीत हो रहा है। वीडियो को कब्जे में ले लिया गया है और उसमें मौजूद आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts