Homeउत्तर प्रदेशLucknowUP Weather: पूरा प्रदेश तपिश-लू की चपेट में, कई जिलों के लिए...

UP Weather: पूरा प्रदेश तपिश-लू की चपेट में, कई जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

-

  •  शनिवार सुबह हुई बूंदाबांदी,
  • बांदा में पारा 46 के पार पहुंचा,
  • आज कई जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट।

लखनऊ। प्रदेश भीषण गर्मी से तप रहा है। शुक्रवार को कई जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार चला गया। 46.2 डिग्री सेल्सियस के साथ बांदा देशभर में सबसे गर्म रहा। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को दक्षिणी यूपी, बुंदेलखंड के साथ ही आगरा और अलीगढ़ क्षेत्र में गर्मी और लू का प्रकोप और बढ़ने की आशंका है। इसके अलावा शुक्रवार को बहराइच, बलरामपुर में बूंदाबांदी हुई।

शनिवार के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के पूर्वी, दक्षिणी और बुंदेलखंड के 22 जिलों के लिए लू की चेतावनी जारी की है। तराई के आठ जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बांदा के सबसे गर्म होने का कारण बताया कि मध्य भारत के ऊपर प्रति चक्रवात की वजह से गर्म हवाओं का अधोगमन है। रेडिएटिव हीटिंग और संवेदी ऊष्मन साथ-साथ हो रहा है। गरम पछुआ भी तपिश में इजाफा कर रही है।

इन जिलों में लू की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।

यहां बूंदाबांदी की संभावना

लखनऊ, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर सहित पश्चिम के भी कई जिलों में बंदूाबांदी की संभावना है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts