HomeAccident Newsट्रक में घुसी अर्टिगा कार, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत

ट्रक में घुसी अर्टिगा कार, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत

-

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ तेज रफ्तार से भीषण हादसा, लखनऊ से देवरिया जा रहे थे


सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 3 टेनिस खिलाड़ियों की सड़क हादसे में मौत हो गई। 3 लोग घायल हैं। खिलाड़ी अर्टिगा कार से लखनऊ से देवरिया जा रहे थे। बुधवार सुबह 5 बजे कार पीछे से ट्रक में घुस गई। पुलिस की शुरूआती जांच के मुताबिक, झपकी आने से हादसा हुआ। कार की रफ्तार करीब 100 किमी प्रति घंटे रही होगी।

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों और यूपीडा के सुरक्षाकर्मियों ने कार के गेट तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 3 को मृत घोषित कर दिया। 3 घायलों को अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसा बल्दीराय थाना क्षेत्र में हुआ।

मृतक खिलाड़ियों की पहचान देवरिया के रहने वाले नित्या प्रजापति (22), इरफान अंसारी (20) और भागलपुर का रहने वाले अनिकेत (24) के रूप में हुई है। घायलों में देवरिया के आनंद यादव (23), राजू (22) और पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के जयंतो शर्मा (30) शामिल हैं।

घायल जयंतो शर्मा ने बताया कि हम लोग सो रहे थे। कार की टक्कर हुई तो नींद खुली। देखा तो कार ट्रक में घुसी हुई थी। हमारे साथी खून से लथपथ थे। राहगीरों ने हम लोगों को दरवाजा तोड़कर निकाला।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts