HomeAccident Newsमंडी में आग लगने से 50 दुकानें जलीं, लाखों का नुकसान

मंडी में आग लगने से 50 दुकानें जलीं, लाखों का नुकसान

-

नेपाल से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं, दिवाली के दीये से लगी दुकानों में आग


लखीमपुर खीरी। दीपावली की रात भीषण आग ने एक मंडी को अपनी चपेट में ले लिया। इससे मंडी में एक के बाद एक 50 से ज्यादा दुकानें जलकर राख हो गईं। आग इतनी तेज फैली कि दुकानदारों को सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला।

हालात काबू में करने के लिए भारत के साथ नेपाल से भी दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। इस घटना में दुकानदारों का लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आग जिला मुख्यालय से 110 किलोमीटर दूर गौरीफंटा कोतवाली क्षेत्र में लगी। मामला गौरीफंटा कोतवाली क्षेत्र का है।

बनगवां मंडी भारत-नेपाल सीमा के बिल्कुल पास स्थित है। यहां से नेपाल का बॉर्डर करीब 2 किलोमीटर दूर है। वहीं, नेपाल का धनगढ़ी शहर करीब 5 किलोमीटर की दूरी पर है। मंडी में फल-सब्जी और परचून की सैकड़ों दुकानें हैं।

दीपावली की रात अचानक मंडी में आग लग गई। देखते ही देखते आग आसपास की दुकानों तक पहुंच गई। 50 से ज्यादा दुकानें जलकर राख हो गईं। लखीमपुर, गोला और निघासन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की भयावहता को देखते हुए प्रशासन ने भारत के साथ नेपाल से भी मदद मांगी।

भाजपा नेता रवि गुप्ता के अनुरोध पर नेपाल के धनगढ़ी उपमहानगरपालिका के मेयर गोपी हमाल ने 2 दमकल गाड़ियां और एक खउइ बनगवां मंडी भेजी। नेपाल की नगर प्रहरी टीम ने भी राहत और बचाव कार्य में सहयोग किया।

आशंका जताई जा रही है कि दीपावली के चलते दुकानदार अपनी दुकानों में दीपक जलाकर घर चले गए थे। किसी दुकान में जलते दीपक से आग लगी होगी और फिर उसने आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, आग लगने की असली वजह की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts