HomeAccident Newsबस कंडक्टर और हेल्पर को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत

बस कंडक्टर और हेल्पर को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत

-

फावड़े से खरोंचकर सड़क से उठाए शव, बस से टूटा शीशा देखने उतरे थे


शाहजहांपुर। बस का टूटा शीशा देखने उतरे कंडक्टर और हेल्पर को ट्रक ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों के टुकड़े करीब 20 मीटर तक सड़क पर बिखर गए। पुलिस ने शवों को फावड़े से खुरचकर सड़क से इकट्ठा किया और चादर में भरा।

हादसा रविवार की रात करीब एक बजे जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर परशुरामपुरी के एक्सप्रेस-वे के 257वें किलोमीटर पर हुआ। डबल डेकर बस आनंद विहार से झारखंड के हजारीबाग जा रही थी।

ड्राइवर मृत्युंजय उर्फ छोटे ने बताया कि परशुरामपुरी के एक्सप्रेस-वे के 257वें किलोमीटर पर बस के शीशे पर किसी ने पत्थर मार दिया था। यात्रियों के कहने पर मैंने बस रोक दी। मैं,कंडक्टर विपिन कुमार और हेल्पर कौशल के साथ ड्राइवर की तरफ बीच वाली सीट के पास लगे शीशे को देखने पहुंचे। शीशा चटका हुआ था। इसके बाद मैं वापस बस में जाकर अपनी सीट पर बैठ गया। विपिन और कौशल बस के पास से होते हुए अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे।

इसी दौरान नोएडा की ओर से आ रहे ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। मैंने जैसे ही पलटकर देखा तो दोनों को ट्रक मारता हुआ निकल गया। पल भर में हादसा हो गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, शवों के टुकड़े करीब 20 मीटर तक सड़क पर फैल गए और सड़क से चिपक गए। पुलिस ने फावड़े की मदद से टुकड़ों को हटाकर चादर पर इकट्ठा किया। एक्सप्रेस-वे की एंबुलेंस से दोनों के शव सीएचसी पहुंचाए गए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts