spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, February 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHealth newsभगवती कॉलेज में मनाया गया योग दिवस

भगवती कॉलेज में मनाया गया योग दिवस

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। भगवती कॉलेज, सिवाया, मेरठ के प्रांगण में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में एक धरा, एक स्वास्थ्य थीम के अन्तर्गत प्रातः काल योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षको, गैर शैक्षणिक कर्मचारियों और उनके परिवारजन को योग से होने वाले शारीरिक और मानसिक महत्व के सन्दर्भ में जागरूक करना था।

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक डॉक्टर  कन्हैया कुमार सिंह द्वारा योग प्रशिक्षण दिया गया। कन्हैया ने प्रशिक्षण का शुभारम्भ गायत्री मन्त्र के उच्चारण से किया तथा निदेशक डॉक्टर  दीपक पिपलानी, संयम बंसल, ध्रुव रस्तौगी (एडवोकेट) एवं राकेश पिपलानी  ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पुष्प अर्पित किये।

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को कपालभाति, अनुलोम-विलोम, मकरासन, भुजंगासन, ताडासन, वृक्षासन आदि का प्रशिक्षण दिया तथा उनके महत्व को भी बताया। कार्यक्रम के अन्त में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर  संजीव कुमार ने बताया कि योग शारीरिक व्यायाम, स्वास्थ्य तकनीक एवं ध्यान का मिश्रण है योग करने से मनुष्य का मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है तथा रोगो से लडने की क्षमता प्रदान करता है। मन को एकाग्र रखने का माध्यम भी योग है। स्वस्थ दिनचर्या के लिये प्रतिदिन प्रातः योग करना अत्यन्त आवश्यक है।

कार्यक्रम के अन्त में महाविद्यालय निदेशक महोदय ने प्रशिक्षण गुरू सहित उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षको, गैर शैक्षणिक कर्मचारियों का धन्यवाद किया तथा सभी के स्वस्थ रहने की कामना की। कार्यक्रम के संयोजक  प्रदीप चौधरी एवं संयोजिका डॉक्टर  अनीता कम्बोज सहित विभागाध्यक्ष डॉक्टर  राजीव शर्मा,  सुशील शर्मा, सुमन लता,  रूपम,अलका शर्मा, विनीता सिंह,  सुमन,  सिमरन,  पिंकी सागर,  ज्योति सिंह,  सरला,  अरुण कुमार,अमित आजाद,  दीपक पाल,  इनाम इत्यादि उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts