Homeदेशबलूच लिबरेशन आर्मी ने जारी की महिला फिदायीन की तस्वीर

बलूच लिबरेशन आर्मी ने जारी की महिला फिदायीन की तस्वीर

-

नई दिल्ली। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बड़े पैमाने पर हमले किए हैं। BLA ने दावा किया है कि इन हमलों में 200 से अधिक पाकिस्तानी सुरक्षा बल के जवान मारे गए हैं। हमलों को लेकर बलूच लिबरेशन आर्मी ने अपने 2 हमलावरों की तस्वीरें जारी कीं। ये दोनों महिलाएं हैं, जिनमें से एक की पहचान 24 साल की आसिफा मेंगल के रूप में हुई है और दूसरी हवा बलूच हैं। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भी कहा कि 2 हमलों में महिला हमलावर शामिल थीं।

आसिफा मेंगल के अलावा, हवा बलूच का नाम भी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने जारी किया है। हवा बलूच BLA की मजीद ब्रिगेड की सदस्य थीं और ऑपरेशन हेरोफ के दौरान ग्वादर फ्रंट में हिस्सा लिया था। अलग-अलग रिपोर्टों से पता चलता है कि सशस्त्र आंदोलन में शामिल होने से पहले हवा एक लेखिका और बुद्धिजीवी थीं। उनके पिता पहले बलूच सशस्त्र संघर्ष में शामिल थे और सालों पहले लड़ाई में मारे गए थे

इस बीच, बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने कहा है कि उसने ऑपरेशन हेरोफ 2.0 का दूसरा चरण शुरू किया है, जिसमें पूरे बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया है। दूसरी ओर पाकिस्तानी सेना ने कहा कि उसके सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की ओर से किसी भी शहर या रणनीतिक ठिकाने पर कब्जा करने की कोशिशों को नाकाम कर दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts