Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: तीन दिन से लापता किसान का रजबहे में मिला शव

Meerut: तीन दिन से लापता किसान का रजबहे में मिला शव

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कस्तला गांव के 60 वर्षीय किसान शिव कुमार की बागपत जनपद के बुढेड़ा रजबहे में डूबने से मौत हो गई। वह अपनी बहन के घर रहकर खेतीबाड़ी कर रहे थे। बृहस्पतिवार शाम को शिव कुमार खेतों में काम करने गए थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर भांजे धीरज और परिवार के अन्य लोगों ने उनकी तलाश की।

शनिवार को कुछ युवक दौड़ लगाने पहुंचे तो रजबहे में उनका शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही कस्तला और दिल्ली बुराड़ी से परिजन पहुंच गए। पोस्टमॉर्टम हाउस पर शव ले जाने को लेकर परिजनों और रिश्तेदारों में विवाद हो गया। पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस के अनुसार रजबहे में डूबने से किसान की मौत हुई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts