HomeAccident NewsMeerut Accident: ग्राम प्रधान के बेटे की सड़क हादसे में मौत

Meerut Accident: ग्राम प्रधान के बेटे की सड़क हादसे में मौत

-

– साहिल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र के ग्राम मेहरमती गणेशपुर के वर्तमान ग्राम प्रधान शाहिद के बेटे साहिल की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना खतौली में देर रात हुई, जब एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

 

 

जानकारी के अनुसार, साहिल रात में खतौली के बंगला स्थित एक शादी कार्यक्रम में गए थे। सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। परिजन मौके पर पहुंचे और साहिल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि साहिल ग्राम प्रधान शाहिद के सबसे बड़े बेटे थे और घर का सारा कामकाज संभालते थे। उनके दो छोटे भाई हैं जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं। साहिल अपने पीछे दो छोटे बच्चे छोड़ गए हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts