Homeउत्तर प्रदेशMeerutघरेलू हिंसा: पति के खिलाफ जाऊंगी अदालत में : इरम

घरेलू हिंसा: पति के खिलाफ जाऊंगी अदालत में : इरम

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर शादाब जकाती के साथ REEL बनाने वाली इरम ने एक वीडियो रविवार शाम जारी किया। इरम ने कहा- मैं अपने पति की तरफ से लगाए गए सभी आरोपों के खिलाफ कोर्ट जाऊंगी। शादाब जकाती के लिए मैं काम करती हैं, वीडियो बनाती हूं, इसके लिए मुझे सैलरी मिलती है।

 

 

इरम ने कहा कि वो (पति) मुझे इतना मारता था कि मेरी बॉडी नीली पड़ जाती। मजबूरन मुझे काम करना पड़ा है। मेरे पैसे उसने मुझसे लेकर जुए, सट्टे में उड़ाए हैं। मुझे पूरा बदनाम कर दिया। मेरा भी अल्लाह मालिक है। मैं भी कोर्ट से लडूंगी। अगर मैं काम नहीं करती तो मेरा घर कैसे चलता, काम करना मेरी मजबूरी हो गई, तब जाकर मैंने काम किया है।

इरम ने कहा कि पति खुर्शीद 9 महीने से मेरी कमाई ले रहा था। वो जुए, सट्टे में मेरी कमाई उड़ा रहा था, वो शादाब जकाती को नीच बोल रहा। मुझे गलत बोल रहा है। पहले खुर्शीद कहां था? शादाब जकाती तो सभी को सैलरी देते हैं। मुझे भी मेरे काम की सैलरी मिलती है। काम करुंगी तो मुझे सैलरी मिलेगी वरना नहीं?

इरम ने कहा कि खुर्शीद मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान भी करता रहा है। अब मैं चुप नहीं रहूंगी। अपने अधिकारों के लिए अदालत का सहारा लूंगी। झूठे आरोपों और घरेलू हिंसा से तंग आकर अब कानूनी लड़ाई लड़ना ही एकमात्र रास्ता बचा है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts