Home उत्तर प्रदेश Meerut मेरठ: महिला पर आरोप लगाते हुए दर्जनों लोगों ने किया प्रदर्शन

मेरठ: महिला पर आरोप लगाते हुए दर्जनों लोगों ने किया प्रदर्शन

0
मेरठ: महिला पर आरोप लगाते हुए दर्जनों लोगों ने किया प्रदर्शन

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित शौकीन गार्डन की रहने वाली एक महिला पर वहीं के रहने वाले दर्जनों लोगों ने चरित्रहीन होने का आरोप लगाते हुए कमिश्नरी पर प्रदर्शन किया। उनके साथ भारी संख्या में शिवसेना के लोग मौजूद थे। जबकि महिला पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाने वाले के खिलाफ महिला ने शुक्रवार को ही लिसाड़ी गेट थाने में छेड़छाड़ और रेप के प्रयास का शिकायती पत्र दिया था।

शौकीन गार्डन की रहने वाली एक महिला ने अपने पड़ोस के रहने वाले शिवसेना के कार्यकर्ता पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को लिसाड़ी गेट थाने में शिकायत पत्र दिया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद थाने से छोड़ दिया था। जिसके बाद आरोपी शनिवार को दर्जनों लोगों के साथ कमिश्नरी की पहुंचा और वहां महिला पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाते हुए कमिश्नर को शिकायती पत्र दिया। उसके साथ भारी संख्या में शिवसेना के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सहित महिलाएं मौजूद थी।

मामले में थाना पुलिस का कहना है कि महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपी पर कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here