Homeउत्तर प्रदेशMeerutएकल नृत्य में यश ने जीती बाजी

एकल नृत्य में यश ने जीती बाजी

-

भारतीय लोकनृत्यों के रंग में रंगा सीसीएसयू परिसर


शारदा रिपोर्टर मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद् द्वारा दीक्षोत्सव के अंतर्गत अटल सभागार में भारतीय लोकनृत्यों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के लगभग 50 से भी अधिक विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुति दी। इन नृत्यों ने भारत की सांस्कृतिक विविधता, लोक परंपराओं, रीति-रिवाजों और क्षेत्रीय पहचान को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। प्रत्येक लोक नृत्य ने अपने क्षेत्र की विशिष्ट संस्कृति, वेशभूषा और संगीत को दशार्या, जिससे कार्यक्रम दर्शको को भावविभोर करने मे सफल रहा। कार्यक्रम में कुलपति सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ आचार्यो और अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ करते हैं । प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल मे शिवानी शर्मा, रुचिका सिंह एवं अनुराधा शर्मा रहीं।

एकल नृत्य में यश ने प्रथम, इशिता ने द्वितीय तथा भूमिका ने तृतीय स्थान एवं लक्ष्मी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। एवं समूह नृत्य में ओजस्वी एवं समूह ने प्रथम, कनिका एवं आर्यन ने द्वितीय, इशिता एवं समूह ने तृतीय स्थान तथा दीपिका एवं समूह ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. विजेता गौतम, डॉ. नेहा गर्ग एवं रमिता चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में सभी प्रतिभागियों, अतिथियो एवं निर्णायकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts