Homepolitics newsतृणमूल कांग्रेस के 20 सांसदों का NDA को समर्थन, स्पीकर ओम बिरला...

तृणमूल कांग्रेस के 20 सांसदों का NDA को समर्थन, स्पीकर ओम बिरला को सौंपा पत्र

-

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस में राजनीतिक संकट आज सोमवार को और गहरा गया, जब पार्टी की वरिष्ठ सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया कि TMC के लगभग 20 सांसदों ने NDA का समर्थन करने का फैसला किया है।

काकोली घोष ने बताया कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को इस बारे में जानकारी दे दी गई है। मौजूदा समय में TMC के लोकसभा में 28 और राज्यसभा में 12 सांसद हैं।

काकोली घोष दस्तीदार ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि केंद्र में सत्ताधारी गठबंधन का समर्थन करने की इच्छा बताते हुए स्पीकर को पहले ही एक पत्र भेजा जा चुका है।

काकोली घोष ने कहा, ‘मेरे समेत TMC के लगभग 20 सांसदों ने NDA का समर्थन करने के अपने फैसले के बारे में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा है।’

काकोली घोष दस्तीदार लोकसभा में TMC की मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि यह फैसला साथी सांसदों के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया गया है।

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी तृणमूल कांग्रेस के अंदर लगातार अंदरूनी संकट बढ़ता जा रहा है। पार्टी से कई नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है और अब एक साथ 20 सांसदों ने TMC का साथ छोड़कर NDA को समर्थन देने का फैसला किया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts