Homeउत्तर प्रदेशMeerutभगवान परशुराम जयंती पर हुआ यज्ञ और निकाला जुलूस

भगवान परशुराम जयंती पर हुआ यज्ञ और निकाला जुलूस

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। भगवान विष्णु जी के छठे अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर हर वर्ष की तरह पंचम शौर्य यात्रा का आयोजन चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से दशावतार परशुराम मंदिर जादूगर का बाग तक किया गया।

भगवान परशुराम शौर्य यात्रा मेंं भगवान गणेश, भगवान शिव, भगवान राम और भगवान परशुराम के डोले, डीजे और बैंड बाजो के साथ सनातन धर्म के भक्तों ने शौर्य यात्रा को भव्य बनाया। इस मौके पर राज्य सभा के सांसद डा. लक्ष्मीकान्त वाजपेयी, सुनील भराला, धर्मेन्द्र भारद्वाज ने सभी को बधाई दी।

यात्रा में आये सभी सम्मानित लोगों का आयोजन समिति के युवा ब्राह्मण समाज सेवा समिति के संरक्षक अरविंद शर्मा, जिला अध्यक्ष अनुज कौशिक, जिला सचिव पंडित राकेश गौड़, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज, जिला महामंत्री आशीष चौरसिया, सुभाष शर्मा, मनीष पहलवान, पंडित राहुल भारद्वाज, विश्वास त्यागी, नितीश भारद्वाज, दीपक शर्मा ने स्वागत किया। जगह जगह यात्रा में पानी, शरबत और भंडारों का प्रबंध किया गया।

वहीं दूसरी ओर ब्राह्मण कल्याण परिषद द्वारा शास्त्रीनगर स्थित भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ मंदिर पुजारी राकेश बसीलियाल द्वारा संपूर्ण विधि विधान से संपन्न कराया गया। यज्ञ के यजमान डा. विवेकानंद रहे। इस दौरान डा. आलोक शर्मा ने अपने पिता की स्मृति में मंदिर परिसर में स्थापित वाटर कूलर का लोकार्पण किया।

 

इसके बाद एल ब्लाक से एक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जो मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान डा. अशोक शर्मा, खुशीराम शर्मा, पं. विवेक शर्मा, क्षीतिज शर्मा, सुधेश शर्मा, विनीत शर्मा, संजय शर्मा, बाबूराम शर्मा, मुकेश चंद शर्मा, मेजर एसपी गौड़, पं. ऋषि रंजन शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts