Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: जगदीश मंडप के पास मस्जिद हटाने का काम शुरू

मेरठ: जगदीश मंडप के पास मस्जिद हटाने का काम शुरू

-

  • आपसी सहमति से बनी बात,
  • दिल्ली रोड पर मैट्रो और रैपिड कॉरिडोर के कार्य में बाधा बनी हुई थी यह मस्जिद

शारदा रिपोर्टर मेरठ। जगदीश मंडप शारदा रोड के बाहर बनी मस्जिद को हटाने काम शुक्रवार सुबह से शुरू हो गया। यह मस्जिद मैट्रो और रैपिड कॉरिडोर के बीच में आ रही है। इस कारण इसे हटाया जाना प्रस्तावित था। फिलहाल मस्जिद पर हथौड़ा चलना शुरू हो चुका है। कॉरिडोर का जो लेआउट है उसमें मस्जिद के कारण काम में परेशानी हो रही है इसलिए मस्जिद हटानी है।

दिल्ली रोड पर रैपिड रेल का कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इस कॉरिडोर के काम में मस्जिद बीच में आ रही है। इसकी वजह से काम नहीं हो पा रहा। पिछले दिनों पुलिस, प्रशासन ने मस्जिद के मौलवियों और धर्मगुरुओं के साथ बातचीत कर मस्जिद को गिराने पर सहमति बनाई है। अहम बात कि मस्जिद पर पुलिस, प्रशासन बुलडोजर नहीं चलवा रहा, बल्कि संप्रदाय के लोगों से ही मस्जिद हटाने की बात तय की है। आज शुक्रवार को जुमे की नमाज से पहले ही मस्जिद गिराने का काम शुरू हो गया है। मस्जिद प्रबंध समिति के लोग ही इसे गिरा रहे हैं। मस्जिद पर हथौड़ा चलाया जा रहा है।

 

 

मस्जिद का गेट पहले ही हटा दिया गया था। बिजली का कनेक्शन भी काटा गया है। इसी मामले में बृहस्पतिवार को एडीएम सिटी बृजेश सिंह इस स्थल पर पहुंचे और बातचीत की। फिलहाल स्थल का मुख्य गेट हटवा दिया गया है। बिजली का कनेक्शन भी कट गया है। वहीं जुमे को लेकर भी पुलिस अलर्ट है।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) अधिकारी लगातार मस्जिद हटाने की मांग कर रहे थे। गुरुवार रात एडीएम सिटी बृजेश कुमार सिंह एनसीआरटीसी अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मस्जिद के इमाम को बुलाकर मस्जिद को सहमति से हटाने को कहा। मस्जिद के जिम्मेदारों को भी बुलाकर समझाया गया।

1857 की है मस्जिद सहमति से गिराने पर बनी बात

गुरुवार को एडीएम सिटी व एसपी सिटी एनसीआरटीसी अधिकारियों के साथ मस्जिद के सामने पहुंचे। उन्होंने इमाम व जिम्मेदारों को बुलाया और मस्जिद हटाने को लेकर उनसे बात की। देर तक अधिकारियों ने मस्जिद को लेकर उनसे बात की। देर तक अधिकारियों ने मस्जिद के जिम्मेदार व आसपास के लोगों से बातचीत कर समझाया। कहा, रैपिड निर्माण में मस्जिद को हटाया जाना जरूरी है। एडीएम सिटी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि आपसी सहमति से ही आज मस्जिद हटाने का काम शुरू हुआ है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts