HomeAccident Newsट्रक से टकराई कार, महिला टीचर की मौत

ट्रक से टकराई कार, महिला टीचर की मौत

-

– कार में सवार चार शिक्षकों की हालत गंभीर, झांसी से अप-डाउन करती हैं।

ललितपुर। तालबेहट कस्बे में बुधवार सुबह नौ बजे एक सड़क हादसा हो गया। झांसी से ललितपुर आ रही शिक्षकों से भरी एक ओमनी वैन हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। मौके पर ही एक महिला टीचर की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर समेत पांच महिला टीचर गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में झांसी निवासी 36 वर्षीय आरती शर्मा की मौत हुई है। आरती शर्मा ललितपुर के विजरौठा गांव के प्राथमिक विद्यालय भंवरकली में तैनात थीं।

 

 

घायल शिक्षिकाओं में आरती साहू, आरती देवी, ज्योति सुंदरानी, पूनम त्रिपाठी और सुभाषिनी साहू शामिल हैं। झांसी के हंसारी निवासी कार चालक हरी सिंह भी घायल हुआ है। हादसे के बाद सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने आरती शर्मा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सभी को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर कर दिया गया है।

सभी महिला टीचर झांसी की रहने वाली हैं। वह ललितपुर में सरकारी प्राइमरी स्कूलों में पढ़ाती हैं। इसके लिए झांसी से ललितपुर प्रतिदिन अप-डाउन करती थीं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना में एक महिला शिक्षिका की मौत हुई है, जबकि चालक सहित अन्य शिक्षिकाएं घायल हुई हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts