Homeउत्तर प्रदेशLucknowUP Weather: तराई के जिलों में छाई कोहरे की चादर, चेतावनी हुई...

UP Weather: तराई के जिलों में छाई कोहरे की चादर, चेतावनी हुई जारी

-

– कई इलाकों में सामान्य से नीचे गया रात का पारा।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। प्रदेश में चल रही गलन भरी पछुआ लोगों की ठिठुरन बढ़ा रही है, तो वहीं तराई के इलाकों में घने कोहरे की वजह से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल दो-तीन दिनों तक रात में पारे का गिरना और तराई इलाकों में सुबह शाम कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। मंगलवार को सुबह प्रदेश के तराई में कोहरे की घनी चादर छाई रही और कुशीनगर में दृश्यता शून्य तक जा पहुंची। वहीं बहराइच में दृश्यता 50 मीटर और गोरखपुर में 100 मीटर दर्ज हुई।

 

 

मंगलवार को 6.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ बरेली सबसे ठंडा रहा। वहीं अयोध्या में रात का तापमान 7 डिग्री और अमेठी में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में बुधवार से विक्षोभ का असर खत्म जाएगा और अच्छी धूप खिलेगी।

ठंडी पछुआ के असर से प्रदेश में अगले दो दिनों में रात के पारे में 2 डिग्री तक की गिरावट के आसार हैं। वहीं धूप खिलने से दिन के पारे में मामूली बढ़त आ सकती है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts