HomeCRIME NEWSअवैध पटाखों से भरा वाहन पकड़ा, दो युवक गिरफ्तार

अवैध पटाखों से भरा वाहन पकड़ा, दो युवक गिरफ्तार

-

 हाथरस से 6.57 क्विंटल पटाखे ले जा रहे थे लखीमपुर के युवक, मुकदमा दर्ज


फरुर्खाबाद। पांचाल घाट चौकी के पास पुलिस ने अवैध पटाखों से भरा एक वाहन पकड़ा है। लाइसेंस न होने पर पुलिस ने चालक समेत दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस तड़के करीब 3.45 बजे पांचाल घाट चौराहा के पास वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी यह वाहन पकड़ा गया। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे हाथरस से पटाखे लादकर लखीमपुर खीरी ले जा रहे थे।

कादरीगेट थाना प्रभारी कपिल चौधरी ने बताया कि वाहन में पटाखों के 21 गत्ते थे, जिनका वजन करीब 6.57 क्विंटल है। पकड़े गए युवक लखीमपुर खीरी के पसगवां थाना क्षेत्र के जंगबहादुर गांव के रवि कुमार (चालक) और दीपक गुप्ता हैं। बताया गया पटाखे हाथरस से लखीमपुर खीरी जा रहे थे। वाहन में 21 गत्ते रखे हुए थे। यह चेकिंग के दौरान पकड़े गए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts