HomeAccident Newsडिवाइडर की रेलिंग तोड़कर पलटी कार, एक मौत

डिवाइडर की रेलिंग तोड़कर पलटी कार, एक मौत

-

रायबरेली से लखनऊ आ रही थी कार, कल्ली पश्चिम के पास हादसा, चार घायल


लखनऊ। शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर की रेलिंग तोड़ते हुए सड़क के दूसरी ओर पलट गई। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पीजीआई स्थित एपेक्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने रायबरेली निवासी उत्कर्ष (26) को मृत घोषित कर दिया। चार अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

हादसा रायबरेली रोड पर कल्ली पश्चिम पुलिस चौकी के पास हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि डिवाइडर की लोहे की रेलिंग टूट गई। उसके टुकड़े सड़क किनारे बिखर गए। कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। कार में एक युवक स्टेयरिंग के पास फंस गया था। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला। इसके बाद उसे एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। कार सवार चार अन्य लोग भी घायल हुए थे। सभी को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही कल्ली चौकी इंचार्ज अभ्युदय गुप्ता मौके पर पहुंचे। कार में युवक को फंसा देखकर उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकालने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। अन्य घायलों को भी एंबुलेंस की मदद से ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।

घटनास्थल की तस्वीरों में कार पलटी हुई दिखाई दे रही है। वाहन की बॉडी बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। वहीं, डिवाइडर पर लगी लोहे की रेलिंग कई जगह से टूटकर मुड़ गई। उसके हिस्से सड़क किनारे बिखरे पड़े थे। हादसे की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई थी, लेकिन दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने कार में फंसे युवक को बाहर निकाल लिया।

हादसे में जान गंवाने वाले उत्कर्ष की उम्र 26 वर्ष थी और वह रायबरेली जनपद का निवासी बताया गया है। अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।कार अनियंत्रित होने की वजह का अभी पता नहीं चल सका है।कार सवार रायबरेली से लखनऊ आ रहे थे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts