HomeCRIME NEWSपत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्तों से कराई पति की हत्या, पढ़िए...

पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्तों से कराई पति की हत्या, पढ़िए पूरी खबर

-

– बृहस्पतिवार शाम थाना सरूरपुर क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई थी हत्या।
– पत्नी ने पुलिस को बताई थी लूट के बाद हत्या की कहानी।


शारदा न्यूज, रिपोर्टर |

मेरठ। पति को रास्ते से हटाकर प्रेमी के साथ रहने की चाहत में पत्नी ने ही अपने प्रेमी और उसके दोस्तों से पति की हत्या करा दी। हत्या के चंद घंटों बाद ही पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी सहित पांच को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो युवक फरार हैं।

बागपत जनपद के गांव तौड़ी निवासी अरुण प्रजापति का करीब पांच माह पूर्व सरधना थाना क्षेत्र की गांव कुशावली निवासी अर्चना प्रजापति से हुआ था। बृहस्पतिवार को अरुण अपनी पत्नी के साथ बाइक से ससुराल आया था और शाम को जब अपने गांव वापस जा रहा था, तो सरूरपुर थाना क्षेत्र में रजबहे की पटरी पर चार-पांच हथियारबंद बदमाशों ने दोनों को रोकते हुए लूट की। जब अरुण ने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पत्नी अर्चना से घटना की जानकारी ली। लेकिन अर्चना के बयानों और घटना स्थल पर मौजूद साक्ष्यों में विरोधाभास नजर आया। इसके बाद पुलिस ने अरुण के परिजनों से बात की तो मामला खुलने लगा। देर रात अरुण के पिता ने अपनी पुत्रवधु अर्चना और उसके प्रेमी गांव कुशावली निवासी सौरभ सोम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

शुक्रवार सुबह एसएसपी डा. रोहत सजवाण ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि अर्चना का अपने ही गांव के सौरभ सोम से पे्रम प्रसंग था, जो शादी के बाद भी चल रहा था। तयशुदा योजना के तहत पति अरुण को अपने बीच से हटाने के लिए बृहस्पतिवार को अर्चना अपने साथ अरुण को लेकर मायके पहुंची और शाम को वापस चली आई। गांव से उन्हें निकलते देख पहले से ही उन पर नजर लगाए हुए दो युवकों ने इसकी सूचना सौरभ को दी। जिस पर सौरभ और उसके दोस्त भोलू वाल्मीकि, अर्जुन उर्फ सोनू सैनी और हर्ष सोम ने बाइक से उनका पीछा किया और रजबहे की पटरी पर रोककर अरुण की गोली मारकर हत्या कर दी।

इसके बाद घटना को दूसरा रूप देने के लिए अर्चना ने अपना बैग सौरभ को दे दिया और पुलिस को लूट होना बताया। लेकिन पुलिस ने विरोधाभास होने के चलते कुछ घंटों में ही घटना का खुलासा कर दिया। एसएसपी ने बताया कि अर्चना, उसके प्रेमी सौरभ को जहां गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं उनके साथ भोलू, अर्जुन और हर्ष को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की जा रही है। रैकी करने वाले दोनों युवक फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।

 

यह खबर भी पढ़िए-

https://shardaexpress.com/meerut-couple-robbed-youth-shot-dead-after-protesting/

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts