Home Meerut 26 अप्रैल को मेरठ में मतदान, चार जून को होगी मतगणना

26 अप्रैल को मेरठ में मतदान, चार जून को होगी मतगणना

0
  • सात चरणों में होंगे चुनाव,
  • 19 अप्रैल से चुनाव की शुरुआत,
  • 97 करोड़ मतदाता डालेंगे वोट, 10.5 लाख मतदान केंद्र,
  • 55 लाख ईवीएम का होगा प्रयोग

नई दिल्ली।  भारत निर्वाचन आयोग ने आज लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। सात चरणों में होने वाले चुनाव के लिये पहला मतदान 19 अप्रैल को होगा। इसके अलावा 26 विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होंगे। चार राज्यों सिक्किम, उड़ीसा,अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे।

 

 

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। इस दौरान 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में वोटिंग होगी। पहले चरण में कुल मिलाकर 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। दूसरे चरण में देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटिंग होगी। इस दौरान देश की 89 लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा। तीसरे चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 94 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। चौथे चरण के तहत 13 मई को वोटिंग की जाएगी। इस दौरान देश के 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई को होगी। इस दौरान 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। छठे चरण के दौरान 25 मई को वोटिंग होगी। इस दिन देश के सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। सातवें और आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होगा। आखिरी चरण के दौरान 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटिंग होगी। इस दौरान लोकसभा की 57 सीटों पर वोटिंग होगी।चुनावी नतीजे 4 जून को आएंगे।

आठ सौ जिलाधिकारी और एसपी चुनाव कराएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि देश में 29 साल तक के साढ़े 21 करोड़ वोटर युवा हैं। 1.82 करोड़ फर्स्ट टाइम वोटर हैं। ये सभी लोग अपना भविष्य तय करने के लिए वोट करेंगे। इस देश में कुल मतदाता 96.8 करोड़ हैं। जिनमें से 49.7 करोड़ पुरुष और 47 करोड़ महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि देश में 48 हजार ट्रांसजेंडर, 85 साल से ज्यादा की उम्र के 82 लाख लोग, 2 लाख 18 हजार 100 साल से ज्यादा के मतदाता हैं। इस बार 55 लाख ईवीएम का प्रयोग होगा। इस बार पहली बार 1करोड़ 82 लाख लोग वोट डालेंगे। करीब साढ़े दस लाख मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। चुनाव कराने के लिये डेढ़ करोड़ सुरक्षाकर्मी और अधिकारी लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 49 करोड़ 72 लाख पुरुष मतदाता वोट डालेंगे। 18 साल वाली 85 लाख लड़कियां पहली बार वोट डालेंगी। 47 करोड़ महिलाएं वोट डालेंगी। 85 साल से अधिक उम्र वाले 82 लाख लोग घर से वोट डाल सकते हैं। चुनाव के लिये उम्मीदवारों को क्रिमिनल रिकार्ड देना होगा। मतदान के दौरान शिकायत पर 100 मिनट में होगी कार्यवाही। वोटर आयोग से शिकायत कर सकता है। एनबीडब्लू वालों पर सख्त कार्यवाही की जाए।

3400 करोड़ की नगदी बरामद की गई है। धन और बल का उपयोग कुछ राज्यों में ज्यादा है। कहीं पर हिंसा ज्यादा होती है। चुनाव में किसी भी तरह का गिफ्ट बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोशल मीडिया पर सख्त नजर रखी जाएगी। नफरती भाषणों पर रोक लगाई गई है। फेक न्यूज पर नजर रखी जाएगी। बच्चों को चुनाव प्रचार में न लगाएं। चुनाव पर नजर रखने के लिये 2100 पर्यवेक्षक लगाए गए हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here