Home Meerut मेरठ की सात विधानसभाओं में हैं 2667497 मतदाता

मेरठ की सात विधानसभाओं में हैं 2667497 मतदाता

0

– सबसे ज्यादा मेरठ दक्षिण और सबसे कम मेरठ शहर में हैं मतदाता
– मतदाता सूची को देखकर अभी भी बनवा सकते हैं वोट


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे जिला निर्वाचन कार्यालय ने अनंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। जिसके अनुसार जनवरी 2023 की तुलना में इस बार 45447 मतदाता बढ़ गए हैं।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि पांच जनवरी 2023 को जो मतदाता सूची तैयार थी। उसके अनुसार जनपद में 26,22,050 मतदाता थे। लेकिन अब इन मतदाताओं की संख्या 26,67,497 हो चुकी है। इनमें 14,39,716 पुरुष और 12,27,577 महिला मतदाताओं के साथ 204 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं।

ये है विधानसभावार स्थिति

विधानसभा जनवरी2023 में मतदाता जनवरी 2024 में मतदाता
सिवालखास 335178 341391
सरधना 361743 367492
हस्तिनापुर 342952 349269
किठौर 361375 367432
मेरठ कैंट 429708 439834
मेरठ शहर 310707 313538
मेरठ दक्षिण 480387 491541
कुल मतदाता 2622050 2667497

महिलाओं मतदाताओं की संख्या बढ़ी

पुरानी मतदाता सूची की तुलना में इस बार महिला मतदाताओं की संख्या में सुखद बढेत्तरी हुई है। पुरानी मतदाता सूची में महिलाओं की संख्या 1195966 थी, जबकि अब 1227577 हो गई है। जो कि पुरानी मतदाता सूची की तुलना में 31,611 की बढ़ोत्तरी हुई है।

सबसे ज्यादा दक्षिण और सबसे कम शहर में बढ़े

मतदाताओं की अगर विधानसभावार बात करें तो मेरठ शहर में कुल मतदाता पहले से ही कम रहे हैं, लेकिन इस बार भी इनकी बढ़ोत्तरी अपेक्षाकृत ज्यादा नहीं हुई है। यहां पर सिर्फ 2831 मतदाता बढ़े हैं। जबकि मेरठ दक्षिण में मतदाताओं की संख्या जनपद में जहां सबसे ज्यादा है, तो इस बार भी बढ़े मतदाताओं की संख्या भी सबसे ज्यादा है। यहां पर इस बार 11154 मतदाता बढ़े हैं।

मेरठ लोकसभा में हैं चार ही विधानसभा

मेरठ जनपद में सात विधानसभा आती हैं। लेकिन मेरठ लोकसभा में सिर्फ चार ही विधानसभा आती हैं। इनमें मेरठ कैंट, मेरठ शहर, मेरठ दक्षिण और किठौर विधानसभा ही मेरठ लोकसभा सीट में शामिल है। जबकि सिवालखास विधानसभा बागपत लोकसभा में है, सरधना विधानसभा मुजफ्फरनगर लोकसभा और हस्तिनापुर विधानसभा बिजनौर लोकसभा सीट में आती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here