Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: कांग्रेस महानगर अध्यक्ष को रात से किया नजरबंद

मेरठ: कांग्रेस महानगर अध्यक्ष को रात से किया नजरबंद

-

– बहसूमा क्षेत्र में किशोरी से रेप और आत्महत्या का मामला, पूर्व जिलाध्यक्ष भी हाउस अरेस्ट।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। बहसूमा क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से सामूहिक बलात्कार के बाद आत्महत्या का मामला राजनीतिक तूल पकड़ रहा है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को पीड़ित परिवार से मिलने रोकने के लिए पुलिस ने रविवार देर रात महानगर अध्यक्ष और पूर्व जिलाध्यक्ष को हाउस अरेस्ट कर लिया।

 

 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय जी द्वारा एक प्रतिनिधि मंडल का गठन किया गया था। यह प्रतिनिधि मंडल आज बहसूमा जाने वाला था, लेकिन पुलिस प्रशासन ने कल रात से ही प्रतिनिधि मंडल में शामिल पूर्व जिÞला अध्यक्ष अवनीश काजला एवं शहर अध्यक्ष रंजन शर्मा के आवासों पर पुलिस बल तैनात कर उन्हें गृह नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया।

पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा ये कार्रवाई न केवल असंवैधानिक है, बल्कि पीड़ित बच्ची और उसके परिवार को न्याय दिलाने की कोशिशों को दबाने का एक स्पष्ट प्रयास है। क्या अब उत्तर प्रदेश में जनप्रतिनिधियों को पीड़ितों से मिलने का भी अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार अपराधियों को संरक्षण देने और सच्चाई को छिपाने के लिए पुलिस का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस पार्टी इस अलोकतांत्रिक कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करती है और स्पष्ट करती है कि पीड़िता को न्याय दिलाने की लड़ाई किसी भी दबाव में नहीं रुकेगी। यदि पुलिस प्रशासन इसी तरह जनप्रतिनिधियों को रोकेगा, तो कांग्रेस पार्टी इसे जनता के अधिकारों पर सीधा हमला मानते हुए सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts