HomeCRIME NEWSसदर क्षेत्र में अस्थायी रुप से रह रहे लोगों का किया गया...

सदर क्षेत्र में अस्थायी रुप से रह रहे लोगों का किया गया सत्यापन

-

मेरठ। पुलिस अधीक्षक नगर मेरठ एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में  थाना सदर बाजार व रिजर्व पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से सत्यापन हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

जनपद मेरठ में लगातार आ रही सुचनाए कि कुछ घुमंतु जाति के व जनपद से बाहर के निवासी आकर सदर बाजार क्षेत्र व आस-पास खाली जगहो पर झुग्गी-झोपडी डालकर रहने लगे है। लगातार प्राप्त हो रही सूचनाओं के आधार पर थाना सदर बाजार क्षेत्र एवं उसके आस-पास स्थित खाली स्थानों पर झुग्गी-झोपड़ी डालकर अस्थायी रूप से निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान थाना सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर पुलिस टीमों द्वारा झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर वहां निवास कर रहे व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा उनके नाम, पता, मूल निवास स्थान, मोबाइल नंबर, पहचान पत्र एवं अन्य आवश्यक विवरणों का सत्यापन किया गया । सत्यापन कार्य में उ0प्र0 पुलिस की विभिन्न आधुनिक तकनीकी एप्लीकेशन जैसे (यक्ष एप, त्रिनेत्र एप आदि) का उपयोग किया गया, जिससे व्यक्तियों की पहचान एवं आपराधिक इतिहास आदि के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई ।

चैकिंग एवं सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस द्वारा वहां निवासरत व्यक्तियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने तथा बिना सत्यापन के किसी भी बाहरी व्यक्ति को अपने साथ न रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। अभियान के अंतर्गत प्राप्त सभी व्यक्तियों का विवरण नियमानुसार थाना अभिलेखों में अंकित किया गया है, जिससे भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उनका सत्यापन एवं पहचान सुनिश्चित की जा सके ।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts