Homeउत्तर प्रदेशMeerutतेंदुए ने किया नील गाय का शिकार

तेंदुए ने किया नील गाय का शिकार

-

ने सुबह पेड़ पर मृत देखी नीलगाय, ग्रामीणों में दहशत


मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब किसानों ने गांव के बाहर एक खेत में पेड़ के नीचे खून पड़ा देखा। जब ग्रामीणों ने पेड़ के ऊपर देखा तो एक नीलगाय मृत अवस्था में पेड़ पर लटकी हुई थी। जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि यह शिकार तेंदुए ने किया है।

ग्राम मुबारिकपुर के किसान कांती गर्ग ने बताया कि उनके कोल्हू के पास एक खेत में काम कर रहे लोगों ने सुबह पेड़ के नीचे काफी मात्रा में खून पड़ा देखा। जब पेड़ के ऊपर देखा तो एक नीलगाय मृत अवस्था में लटकी हुई थी। नीलगाय की गर्दन पर वार किया गया था।

कुछ ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कुछ दिन पहले तेंदुए को भी गांव से दूर खेत में देखा था। अब गांव के बाहर तेंदुए की आमद ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी है। इसी के साथ गांव के बाहर चल रहे कोल्हुओं पर काम करने वाले मजदूरों और उनके परिवारों में भी दहशत है, क्योंकि वे लोग रात में कोल्हू पर बनी अस्थायी झोपड़ियों में ही रहते हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts