HomeTrendingआज होगी जमीन के नीचे निकले नोटों की गिनती

आज होगी जमीन के नीचे निकले नोटों की गिनती

-

नवाबगंज पहुंची इनकम-टैक्स की टीम, पूरे परिवार से पूछताछ, दूसरे दिन भी हो सकती है खुदाई


प्रयागराज। नवाबगंज में जमीन के अंदर नीले ड्रम में मिले करोड़ों रुपये के कैश के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। देर रात इनकम टैक्स की टीम गांब पहुंची और घर की फिर से जांच की, आशंका जताई जा रही है कि जमीन के अंदर अभी और भी रकम दबाई गई है।

टीम दोनों भाई समेत पूरे परिवार समेत सभी से पूछताछ कर रही हैं, साथ में अब टीम द्वारा नोटों की गिनती की जाएगी जिससे यह स्पष्ट हो पाएगा की बरामद राशि कुल कितनी हैं। इसी को देखते हुए दूसरे दिन भी खुदाई कराई जा सकती है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, देर रात आयकर विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

गांव में चर्चा है कि जीजा और साले के बीच चल रहे विवाद के बाद जमीन में दबे कैश की जानकारी सामने आई। ग्रामीणों के मुताबिक, दीदी- जीजा से राजेश और राकेश की नाराजगी चल रही थी। इसी विवाद के दौरान जीजा की ओर से जमीन में छिपाकर रखे गए पैसों की जानकारी बाहर आने की बात कही जा रही है।

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि बहन की ससुराल घटनास्थल के पास ही है। पैसों के बंटवारे को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच मनमुटाव होने की चर्चा है। ग्रामीणों के बीच यह भी चर्चा है कि संबंधित लोग पुणे से बड़ी मात्रा में रुपये लेकर आए थे। गांव में इस बात की जानकारी कई लोगों को पहले से होने की बातें कही जा रही हैं। हलाकि की सबसे बड़ा सवाल इतनी रकम पुणे से प्रयागराज कैसे पहुंची।

मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। दो थानों की पुलिस के साथ एसीपी फूलपुर समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर निगरानी बनाए हुए हैं। पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों लोगों से पूछताछ कर रही है। जमीन में और रकम होने की आशंका के चलते दोबारा खुदाई कराने की संभावना भी जताई जा रही है।

आयकर विभाग की टीम कैश से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद रकम कितनी है, इसका स्रोत क्या है और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts